एक्स्प्रेशन त्रुटि: अनपेक्षित उद्गार चिन्ह "२"।

अल्तमस कबीर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
रविन्द्र प्रसाद (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 07:32, 11 मई 2017 का अवतरण (''''अल्तमस कबीर''' (अंग्रेज़ी: ''Altamas Kabir'', जन्म- 19 जुलाई, 194...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

अल्तमस कबीर (अंग्रेज़ी: Altamas Kabir, जन्म- 19 जुलाई, 1948, कोलकाता; मृत्यु- 19 फ़रवरी, 2017) भारत के भूतपूर्व मुख्य न्यायाधीश थे। वे देश के 39वें मुख्य न्यायाधीश थे, जिनका कार्यकाल 29 सितम्बर, 2012 से 19 जुलाई, 2017 तक रहा।

  • अल्तमस कबीर का जन्म 19 जुलाई सन 1948 को कोलकाता, पश्चिम बंगाल में एक प्रतिष्ठित मुस्लिम परिवार में हुआ था। उनके परिवार का फ़रीदपुर से ताल्लुक है, जो अब बांग्लादेश में है। उनके पिता जहांगीर कबीर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे।
  • वर्ष 1973 से उन्होंने एक वकील के रूप में अपना कार्य शुरू किया।
  • ज़िला अदालतों और कोलकाता उच्च न्यायालय में दीवानी व आपराधिक दोनों ही तरह के मामले अल्तमस कबीर ने देखे। उन्हें अगस्त, 1990 में कोलकाता उच्च न्यायालय में स्थायी न्यायाधीश नियुक्त किया गया था।
  • मार्च, 2005 में अल्तमस कबीर झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बने।
  • अल्तमस कबीर को सितंबर, 2005 में उच्चतम न्यायालय में न्यायाधीश बनाया गया। सात वर्ष बाद उन्हें 29 सितंबर, 2012 को भारत का 39वाँ मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया। वे 19 जुलाई, 2013 में सेवानिवृत होने से पहले 292 दिनों तक इस पद पर रहे।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख