कुमारविषय
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
रविन्द्र प्रसाद (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 09:35, 7 अगस्त 2012 का अवतरण (''''कुमारविषय''' नामक स्थान का उल्लेख महाभारत, [[सभापर्...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
कुमारविषय नामक स्थान का उल्लेख महाभारत, सभापर्व में हुआ है- ‘तत: कुमारविषये श्रेणिमन्तमथाजयत्’[1]
- यहाँ के राजा श्रेणिमान् को पाण्डव भीम ने अपनी दिग्विजय यात्रा के प्रसंग में परास्त किया था।
- कुछ विद्वानों ने कुमारविषय का अभिज्ञान 'गाजीपुर' से किया है, जहाँ प्राचीन काल में 'कार्तिकेय' (कुमार) की पूजा प्रचलित थी। यह तथ्य इस क्षेत्र से प्राप्त सिक्कों से प्रमाणित होता है, जिन पर कार्तिकेय या स्कंद की मूर्ति अंकित है।[2]
|
|
|
|
|