श्वेतवर्ष

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

श्वेतवर्ष हिन्दू धार्मिक ग्रन्थ 'विष्णुपुराण' के अनुसार शाल्मल द्वीप का एक वर्ष या भाग, जो इस द्वीप के राजा वपुष्मान के पुत्र 'श्वेत' के नाम से प्रसिद्ध है।[1]

  • इस स्थान पर ही सम्भवतः श्वेतपर्वत या श्वेतगिरि की स्थिति थी।
  • यदि श्वेतगिरि का अभिज्ञान धवलगिरि या धौलागिरि से निश्चित समझा जा सके तो श्वेतवर्ष की स्थिति धौलागिरि के पर्वतीय प्रदेश या तिब्बत में मानी जा सकती है।
  • महाभारत के भूगोल के अनुसार[2] निषध पर्वत के उत्तर में मेरु पर्वत है। मेरु के उत्तर की ओर तीन श्रेणियाँ हैं- नील, श्वेत और श्रृंगवान, जो पूर्व-पश्चिम समुद्र तक विस्तृत कही गई है। नील, श्वेत और श्रृंगवान (या श्रृंगी) पर्वतों के उत्तर की ओर के प्रदेश को क्रमश: नीलवर्ष, श्वेतवर्ष और हेरण्यक या ऐरावत के नाम दिए गए हैं।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. ऐतिहासिक स्थानावली |लेखक: विजयेन्द्र कुमार माथुर |प्रकाशक: राजस्थान हिन्दी ग्रंथ अकादमी, जयपुर |संकलन: भारतकोश पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 926 |
  2. महाभारत, सभापर्व 28

संबंधित लेख