"शारदा मुखर्जी" के अवतरणों में अंतर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
(''''शारदा मुखर्जी''' (अंग्रेज़ी: ''Sharada Mukherjee'', जन्म- 24 फ़रव...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
 
(इसी सदस्य द्वारा किया गया बीच का एक अवतरण नहीं दर्शाया गया)
पंक्ति 1: पंक्ति 1:
'''शारदा मुखर्जी''' ([[अंग्रेज़ी]]: ''Sharada Mukherjee'', जन्म- [[24 फ़रवरी]], [[1919]]; मृत्यु- [[2007]]) भारतीय राजनीतिज्ञ थीं। वह तीसरी और चौथी [[लोकसभा]] में [[महाराष्ट्र]] के रत्नागिरी से चुनाव जीत कर [[संसद]] में पहुंची थीं। वे स्वतंत्र [[भारत]] के पहले वायुसेना प्रमुख [[सुब्रतो मुखर्जी]] की पत्नी थीं। शारदा मुखर्जी [[जवाहरलाल नेहरू]] की बहन [[विजयलक्ष्मी पंडित|विजयालक्ष्मी पंडित]] की भतीजी भी थीं। संसदीय पारी के बाद उन्होंने [[गुजरात]] और [[आंध्र प्रदेश के राज्यपाल]] के तौर पर भी काम किया।
+
{{सूचना बक्सा राजनीतिज्ञ
 +
|चित्र=Sharda-Mukherjee-1.jpg
 +
|चित्र का नाम=शारदा मुखर्जी
 +
|पूरा नाम=शारदा मुखर्जी
 +
|अन्य नाम=
 +
|जन्म=[[24 फ़रवरी]], [[1919]]
 +
|जन्म भूमि=[[राजकोट]], [[गुजरात]]
 +
|मृत्यु=[[2007]]
 +
|मृत्यु स्थान=[[मुंबई]], [[महाराष्ट्र]]
 +
|मृत्यु कारण=
 +
|अभिभावक=
 +
|पति/पत्नी=[[सुब्रतो मुखर्जी]]
 +
|संतान=
 +
|स्मारक=
 +
|क़ब्र=
 +
|नागरिकता=भारतीय
 +
|प्रसिद्धि=राजनीतिज्ञ
 +
|पार्टी=[[भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस]]
 +
|पद=भूतपूर्व राज्यपाल, आंध्र प्रदेश- [[5 मई]], [[1977]] से [[15 अगस्त]], [[1978]]<br />
 +
भूतपूर्व राज्यपाल, गुजरात- [[14 अगस्त]], [[1978]] से [[6 अगस्त]], [[1983]]
 +
|कार्य काल=
 +
|शिक्षा=
 +
|भाषा=
 +
|विद्यालय=एलिफिंस्टन कॉलेज, [[मुंबई]] और लॉ कॉलेज, [[मुंबई]]
 +
|जेल यात्रा=
 +
|पुरस्कार-उपाधि=
 +
|विशेष योगदान=
 +
|संबंधित लेख=
 +
|शीर्षक 1=
 +
|पाठ 1=
 +
|शीर्षक 2=
 +
|पाठ 2=
 +
|अन्य जानकारी=[[कांग्रेस]] पार्टी ने शारदा मुखर्जी को [[महाराष्ट्र]] के कोंकण क्षेत्र के रत्नागिरी लोकसभा से [[1962]] में टिकट दिया। यहां शारदा मुखर्जी ने अच्छी जीत दर्ज की। उन्होंने प्रजा सोशलिस्ट पार्टी के अर्जुन विचारे को हराया था।
 +
|बाहरी कड़ियाँ=
 +
|अद्यतन=
 +
}}'''शारदा मुखर्जी''' ([[अंग्रेज़ी]]: ''Sharada Mukherjee'', जन्म- [[24 फ़रवरी]], [[1919]]; मृत्यु- [[2007]]) भारतीय राजनीतिज्ञ थीं। वह तीसरी और चौथी [[लोकसभा]] में [[महाराष्ट्र]] के रत्नागिरी से चुनाव जीत कर [[संसद]] में पहुंची थीं। वे स्वतंत्र [[भारत]] के पहले वायुसेना प्रमुख [[सुब्रतो मुखर्जी]] की पत्नी थीं। शारदा मुखर्जी [[जवाहरलाल नेहरू]] की बहन [[विजयलक्ष्मी पंडित|विजयालक्ष्मी पंडित]] की भतीजी भी थीं। संसदीय पारी के बाद उन्होंने [[गुजरात]] और [[आंध्र प्रदेश के राज्यपाल]] के तौर पर भी काम किया।
 
==परिचय==
 
==परिचय==
 
शारदा मुखर्जी का जन्म 1919 में 24 फरवरी को गुजरात के राजकोट में एक [[मराठी]] [[परिवार]] में हुआ। उनके [[पिता]] प्रताप सीताराम पंडित थे। उनकी मां सरस्वती बाई पंडित फिल्म अभिनेत्री [[दुर्गा खोटे]] की बहन थीं। नेहरू जी की बहन विजयलक्ष्मी पंडित उनकी चाची थीं। शारदा मुखर्जी की शिक्षा कैथेड्रल गर्ल हाईस्कूल मुंबई, एलिफिंस्टन कॉलेज, [[मुंबई]] और लॉ कॉलेज मुंबई में हुई। दूसरे विश्व युद्ध से पहले [[वायुसेना]] के अधिकारी सुब्रतो मुखर्जी से उन्होंने [[विवाह]] किया, जो स्वतंत्र भारत के पहले एयरचीफ मार्शल बने। शारदा मुखर्जी अपने समय में ब्यूटी आइकोन मानी जाती थीं।<ref name="pp">{{cite web |url=https://www.livehindustan.com/lok-sabha-election/story-lok-sabha-elections-2019-nari-shakti-first-air-force-chiefs-wife-sharda-mukherjee-twice-became-mp-2510629.html |title=पहले वायुसेना प्रमुख की पत्नी शारदा मुखर्जी दो बार सांसद बनीं|accessmonthday=19 जून|accessyear=2021 |last= |first= |authorlink= |format= |publisher=livehindustan.com |language=हिंदी}}</ref>
 
शारदा मुखर्जी का जन्म 1919 में 24 फरवरी को गुजरात के राजकोट में एक [[मराठी]] [[परिवार]] में हुआ। उनके [[पिता]] प्रताप सीताराम पंडित थे। उनकी मां सरस्वती बाई पंडित फिल्म अभिनेत्री [[दुर्गा खोटे]] की बहन थीं। नेहरू जी की बहन विजयलक्ष्मी पंडित उनकी चाची थीं। शारदा मुखर्जी की शिक्षा कैथेड्रल गर्ल हाईस्कूल मुंबई, एलिफिंस्टन कॉलेज, [[मुंबई]] और लॉ कॉलेज मुंबई में हुई। दूसरे विश्व युद्ध से पहले [[वायुसेना]] के अधिकारी सुब्रतो मुखर्जी से उन्होंने [[विवाह]] किया, जो स्वतंत्र भारत के पहले एयरचीफ मार्शल बने। शारदा मुखर्जी अपने समय में ब्यूटी आइकोन मानी जाती थीं।<ref name="pp">{{cite web |url=https://www.livehindustan.com/lok-sabha-election/story-lok-sabha-elections-2019-nari-shakti-first-air-force-chiefs-wife-sharda-mukherjee-twice-became-mp-2510629.html |title=पहले वायुसेना प्रमुख की पत्नी शारदा मुखर्जी दो बार सांसद बनीं|accessmonthday=19 जून|accessyear=2021 |last= |first= |authorlink= |format= |publisher=livehindustan.com |language=हिंदी}}</ref>

16:18, 22 जून 2021 के समय का अवतरण

शारदा मुखर्जी
शारदा मुखर्जी
पूरा नाम शारदा मुखर्जी
जन्म 24 फ़रवरी, 1919
जन्म भूमि राजकोट, गुजरात
मृत्यु 2007
मृत्यु स्थान मुंबई, महाराष्ट्र
पति/पत्नी सुब्रतो मुखर्जी
नागरिकता भारतीय
प्रसिद्धि राजनीतिज्ञ
पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
पद भूतपूर्व राज्यपाल, आंध्र प्रदेश- 5 मई, 1977 से 15 अगस्त, 1978

भूतपूर्व राज्यपाल, गुजरात- 14 अगस्त, 1978 से 6 अगस्त, 1983

विद्यालय एलिफिंस्टन कॉलेज, मुंबई और लॉ कॉलेज, मुंबई
अन्य जानकारी कांग्रेस पार्टी ने शारदा मुखर्जी को महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र के रत्नागिरी लोकसभा से 1962 में टिकट दिया। यहां शारदा मुखर्जी ने अच्छी जीत दर्ज की। उन्होंने प्रजा सोशलिस्ट पार्टी के अर्जुन विचारे को हराया था।

शारदा मुखर्जी (अंग्रेज़ी: Sharada Mukherjee, जन्म- 24 फ़रवरी, 1919; मृत्यु- 2007) भारतीय राजनीतिज्ञ थीं। वह तीसरी और चौथी लोकसभा में महाराष्ट्र के रत्नागिरी से चुनाव जीत कर संसद में पहुंची थीं। वे स्वतंत्र भारत के पहले वायुसेना प्रमुख सुब्रतो मुखर्जी की पत्नी थीं। शारदा मुखर्जी जवाहरलाल नेहरू की बहन विजयालक्ष्मी पंडित की भतीजी भी थीं। संसदीय पारी के बाद उन्होंने गुजरात और आंध्र प्रदेश के राज्यपाल के तौर पर भी काम किया।

परिचय

शारदा मुखर्जी का जन्म 1919 में 24 फरवरी को गुजरात के राजकोट में एक मराठी परिवार में हुआ। उनके पिता प्रताप सीताराम पंडित थे। उनकी मां सरस्वती बाई पंडित फिल्म अभिनेत्री दुर्गा खोटे की बहन थीं। नेहरू जी की बहन विजयलक्ष्मी पंडित उनकी चाची थीं। शारदा मुखर्जी की शिक्षा कैथेड्रल गर्ल हाईस्कूल मुंबई, एलिफिंस्टन कॉलेज, मुंबई और लॉ कॉलेज मुंबई में हुई। दूसरे विश्व युद्ध से पहले वायुसेना के अधिकारी सुब्रतो मुखर्जी से उन्होंने विवाह किया, जो स्वतंत्र भारत के पहले एयरचीफ मार्शल बने। शारदा मुखर्जी अपने समय में ब्यूटी आइकोन मानी जाती थीं।[1]

राजनीति में सक्रियता

पति के वायुसेना में रहते हुए शारदा मुखर्जी समाज सेवा और चैरिटी की कई गतिविधियों में सक्रिय रहीं। वे भारतीय वायु सेना की चैरिटी एसोसिएशन की सदस्य रहीं। तब इंदिरा गांधी इस संगठन की अध्यक्ष थीं। वे योजना आयोग में रक्षा मामलों की अध्ययन टीम की सदस्य भी रहीं। टोकियो में 1960 में पति की मृत्यु के बाद शारदा मुखर्जी राजनीति में सक्रिय हुईं।

संसद सदस्य

कांग्रेस पार्टी ने शारदा मुखर्जी को महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र के रत्नागिरी लोकसभा से 1962 में टिकट दिया। यहां शारदा मुखर्जी ने अच्छी जीत दर्ज की। उन्होंने प्रजा सोशलिस्ट पार्टी के अर्जुन विचारे को हराया था। वे 1967 में एक बार फिर रत्नागिरी लोकसभा क्षेत्र से ही चुनीं गईं। इस बार उन्होंने जनसंघ के आरवी कालसेकर को हराया। रत्नागिरी का इलाका अलफांसो आम और काजू की खेती के लिए प्रसिद्ध है। सांसद के तौर पर नेशनल शिपिंग बोर्ड, रक्षा मामलों की सलाहकार समिति, राष्ट्रीय लघु बचत योजना सलाहकार बोर्ड की सदस्य रहीं। उन्होंने इन बोर्ड में कई महत्वपूर्ण सलाह भी दिए।[1]

आंध्र और गुजरात की राज्यपाल

सन 1967 में कांग्रेस के विभाजन के बाद शारदा मुखर्जी कांग्रेस ओ में चली गईं। बाद में उनका झुकाव जनता पार्टी की ओर हो गया। शारदा मुखर्जी को 1977 में देश में जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद 5 मई को आंध्र प्रदेश की राज्यपाल नियुक्त किया गया। एक साल बाद उनका तबादला गुजरात के राज्यपाल के तौर पर कर दिया गया। वे 1983 तक गुजरात प्रदेश की राज्यपाल रहीं। दुनिया के कई देशों का दौरा कर चुकी शारदा मुखर्जी अखबारों में रक्षा मामलों पर लिखा करती थीं।

मृत्यु

  1. शारदा मुखर्जी का निधन 2007 में मुंबई में हुआ।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख