हरि विनायक पाटस्कर
हरि विनायक पाटस्कर
| |
पूरा नाम | हरि विनायक पाटस्कर |
जन्म | 15 मई, 1892 |
जन्म भूमि | पूना, महाराष्ट्र |
मृत्यु | 21 फ़रवरी, 1970 |
मृत्यु स्थान | पूना, महाराष्ट्र |
पति/पत्नी | अन्नपूर्णा बाई |
संतान | एक पुत्री |
नागरिकता | भारतीय |
प्रसिद्धि | राजनीतिज्ञ तथा मध्य प्रदेश के राज्यपाल |
पार्टी | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
कार्य काल | राज्यपाल- 14 जून, 1957 से 10 फ़रवरी, 1965 |
शिक्षा | बी.ए., एल.एल.बी. तथा एल.एल.डी. |
विद्यालय | 'न्यू इंग्लिश स्कूल', 'फर्ग्युसन कॉलेज' (पूना) तथा 'गवर्नमेन्ट लॉ कॉलेज' (मुम्बई) |
जेल यात्रा | 1942 के स्वतंत्रता आन्दोलन के दौरान आपने जेल यात्रा की। |
पुरस्कार-उपाधि | पद्म विभूषण (1963) |
अन्य जानकारी | हरि विनायक पाटस्कर मध्य प्रदेश में सबसे अधिक अवधि तक रहने वाले राज्यपाल थे। राज्यपाल के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद वे 'असम पर्वतीय सीमा आयोग' के सभापति नियुक्त हुए थे। |
हरि विनायक पाटस्कर (अंग्रेज़ी: Hari Vinayak Pataskar ; जन्म- 15 मई, 1892, पूना[1], महाराष्ट्र; मृत्यु- 21 फ़रवरी, 1970, पूना) भारतीय राजनीतिज्ञ, एक प्रसिद्ध वकील और मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल थे। ये भारत की संविधान सभा के सदस्य भी थे। हरि विनायक पाटस्कर बम्बई उच्च न्यायालय और उसके बाद भारत के सर्वोच्च न्यायालय के एडवोकेट रहे। ये सन 1920 से लगातार अनेक वर्षों तक 'अखिल भारतीय कांग्रेस' के सदस्य रहे। हरि विनायक पाटस्कर 1926 में बम्बई विधान परिषद के सदस्य बने थे। आप अपने जीवन काल में कई आयोगों तथा समितियों के अध्यक्ष भी रहे। हरि विनायक पाटस्कर में गंभीरतम विवादों को हल करने की असाधारण क्षमता थी। वे महाराष्ट्र-मैसूर सीमा-विवाद संबंधी चार सदस्यीय समिति के सदस्य थे। उन्होंने आंध्र प्रदेश और मद्रास (वर्तमान चेन्नई) के सीमा-विवाद की भी मध्यस्थता की थी।
विषय सूची
जन्म तथा शिक्षा
हरि विनायक पाटस्कर का जन्म 15 मई, 1892 को महाराष्ट्र राज्य के पूना ज़िले में इंदापुर नामक स्थान पर हुआ था। इन्होंने बी.ए., एल.एल.बी. तथा एल.एल.डी. की डिग्रियाँ प्राप्त की थीं। आपने 'न्यू इंग्लिश स्कूल', पूना; 'फर्ग्युसन कॉलेज', पूना तथा 'गवर्नमेन्ट लॉ कॉलेज', मुम्बई से शिक्षा ग्रहण की थी।[2]
विवाह
हरि विनायक पाटस्कर का विवाह 29 मार्च, 1913 को श्रीमती अन्नपूर्णा बाई के साथ हुआ था। ये एक पुत्री के पिता थे।
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ वर्तमान पुणे
- ↑ भूतपूर्व राज्यपाल, मध्यप्रदेश (हिन्दी) मध्य प्रदेश विधानसभा। अभिगमन तिथि: 15 सितम्बर, 2014।
- ↑ 3.0 3.1 3.2 पूर्व राज्यपाल श्री हरिविनायक पाटस्कर (हिन्दी) एमपी पोस्ट। अभिगमन तिथि: 15 सितम्बर, 2014।