दोहावली -तुलसीदास
दोहावली -तुलसीदास
| ||
कवि | गोस्वामी तुलसीदास | |
मूल शीर्षक | 'दोहावली' | |
मुख्य पात्र | श्रीराम | |
प्रकाशक | गीताप्रेस गोरखपुर | |
ISBN | 81-293-0128-8 | |
देश | भारत | |
शैली | दोहा | |
मुखपृष्ठ रचना | अजिल्द | |
टिप्पणी | 'दोहावली' के मुद्रित पाठ में 573 दोहे हैं। इन दोहों में से अनेक दोहे गोस्वामी तुलसीदास के अन्य ग्रंथों में भी मिलते हैं और उनसे लिये गये हैं। |
दोहावली तुलसीदास के दोहों का एक संग्रह ग्रंथ है। इसके मुद्रित पाठ में 573 दोहे हैं। इन दोहों में से अनेक दोहे गोस्वामी तुलसीदास के अन्य ग्रंथों में भी मिलते हैं और उनसे लिये गये है। उदाहरणार्थ बहुत से 'रामचरित मानस' और 'रामज्ञा प्रश्न' से लिये गये हैं। वे उन्हीं रचनाओं से 'दोहावली' में लिये गये हैं, यह तथ्य इससे प्रमाणित है कि वे प्राय: निश्चित प्रसंगों के है और अपने प्रसंगों से निकाल लिए जाने पर वे छिन्न-मूल से ज्ञात होते है।