Refresh

This website m.bharatdiscovery.org/india/%E0%A4%95%E0%A5%83%E0%A4%B7%E0%A5%8D%E0%A4%A3_%E0%A4%95%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%B9%E0%A4%BE%E0%A4%88 is currently offline. Cloudflare\'s Always Online™ shows a snapshot of this web page from the Internet Archive\'s Wayback Machine. To check for the live version, click Refresh.

कृष्ण कन्हाई

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें
कृष्ण कन्हाई
कृष्ण कन्हाई
कृष्ण कन्हाई
पूरा नाम कृष्ण कन्हाई
जन्म 21 अगस्त, 1961
जन्म भूमि वृन्दावन, मथुरा, उत्तर प्रदेश
कर्म भूमि भारत
कर्म-क्षेत्र चित्रांकन
पुरस्कार-उपाधि पद्मश्री, 2004

राष्ट्रीय कालीदास सम्मान, 2009-10
यश भारती सम्मान, 2015

प्रसिद्धि चित्रकार
नागरिकता भारतीय
अन्य जानकारी विशेष चित्रकारी की पहचान से ब्रज का नाम देश-विदेश में रोशन करने वाले कृष्ण कन्हाई का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड के गोल्डन एडिशन, 2020 में शामिल हुआ था।
अद्यतन‎

कृष्ण कन्हाई (अंग्रेज़ी: Krishna Kanhai, जन्म- 21 अगस्त, 1961) भारत के प्रसिद्ध चित्रकार हैं। वह चित्रांकन, यथार्थवादी, समकालीन चित्रों और भगवान राधा-कृष्ण के विषय पर चित्रों के विशेषज्ञ हैं। कृष्ण कन्हाई कला और सोने की पत्तियों और रत्नों का उपयोग करके पेंटिंग की पारंपरिक पद्धति में निपुण हैं। वर्ष 2004 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

जन्म

चित्रकार कृष्ण कन्हाई का जन्म 21 अगस्त, 1961 को उत्तर प्रदेश राज्य के विश्वप्रसिद्ध धार्मिक स्थल वृन्दावन (मथुरा) में हुआ था। उन्होंने अपने पिता से चित्रकारी कला सीखी। उन्होंने हाल ही में संसद के केंद्रीय कक्ष के लिए भारतरत्न प्राप्त दिवंगत प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का एक आदमकद चित्र बनाया, जिसका उद्घाटन भारत के राष्ट्रपति माननीय रामनाथ कोविंद जी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य राष्ट्रीय नेताओं की उपस्थिति में किया गया।

सम्मान व पुरस्कार

  • अपनी विशेष चित्रकारी की पहचान से ब्रज वृंदावन का नाम देश-विदेश में रोशन करने वाले पद्मश्री कृष्ण कन्हाई का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड के गोल्डन एडिशन, 2020 में शामिल हुआ था।
  • कृष्ण कन्हाई के अनुसार वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड की यूएसए/यूके इंडिया की जूरी कमेटी ने पाया कि कृष्ण कन्हाई भारत के एक मात्र ऐसे चित्रकार हैं, जिनके 41 चित्र विधानसभा लखनऊ में लगे हैं। वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड, लंदन ने इसका कंफर्मेशन पत्र ई-मेल द्वारा चित्रकार को भेजा था।
  • चित्रकार कृष्ण कन्हाई पिछले 44 सालों से कला साधना में रत हैं। 2004 में पद्मश्री सम्मान, 2009/2010 में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा 'राष्ट्रीय कालीदास सम्मान' तथा 2015 में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 'यश भारती सम्मान' सहित अनेक सम्मान से अलंकृत हुए हैं।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख