श्रीकांत जिचकर
श्रीकांत जिचकर
| |
पूरा नाम | डॉ. श्रीकांत जिचकर |
जन्म | 14 सितम्बर, 1954 |
जन्म भूमि | ज़िला नागपुर, महाराष्ट्र |
मृत्यु | 2 जून, 2004 |
मृत्यु स्थान | नागपुर |
पति/पत्नी | राजश्री जिचकर |
कर्म भूमि | भारत |
प्रसिद्धि | भारत के सबसे योग्य व्यक्ति (20 बड़ी डिग्री धारक) |
नागरिकता | भारतीय |
विशेष | सन 1980 में श्रीकांत जिचकर ने महज 25 साल की उम्र में एमएलए बनकर रिकॉर्ड बनाया था। |
अन्य जानकारी | श्रीकांत जिचकर अकेले ऐसे व्यक्ति थे, जिनके पास 20 बड़ी डिग्रियाँ थीं। जिचकर को पढ़ने का बहुत शौक था। उनके पास 52,000 से अधिक किताबों का निजी पुस्तकालय था। |
श्रीकांत जिचकर (अंग्रेज़ी: Shrikant Jichkar, जन्म- 14 सितम्बर, 1954; मृत्यु- 2 जून, 2004) भारत के ऐसे योग्य व्यक्ति थे, जिन्होंने 42 यूनिवर्सिटी में शिक्षा प्राप्त की थी। यही नहीं वे सबसे कम उम्र में एम.एल.ए. बनने वाले व्यक्ति भी थे। कांग्रेस नेता डॉ. श्रीकांत जिचकर का नाम भारत के ‘सबसे योग्य व्यक्ति’ के रूप में लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज है। अनगिनत डिग्रियों के अलावा वे एक पेंटर, पेशेवर फोटोग्राफर और अभिनेता भी थे। श्रीकांत जिचकर अकेले ऐसे व्यक्ति थे, जिनके पास 20 बड़ी डिग्रियाँ थीं। ये डिग्रियाँ उन्होंने उस समय अर्ज्जित कीं, जब मोबाइल, इंटरनेट और कंप्यूटरों की शिक्षा संबंधित पहलुओं को सीखने में मदद करने वाली कोई भूमिका नहीं थी।
परिचय
डॉ. श्रीकांत जिचकर का जन्म 14 सितंबर, 1954 को स्वतंत्रता के सात साल बाद महाराष्ट्र के नागपुर ज़िले के काटोल के पास आजगाँव में एक अमीर मराठा परिवार में हुआ था।[1] श्रीकांत जिचकर अपने जूनून का पीछा किया और अपने समर्पण से 20 से अधिक डिग्रियाँ हासिल कीं। उनका नाम लिम्का बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स में भारत के सबसे योग्य व्यक्ति के रूप में गर्व से दर्ज किया गया है। उन्होंने 1972 और 1990 के बीच 42 विश्वविधालय स्तर की परीक्षाएं दीं, जिनमें से 20 में वह उत्तीर्ण हुए और ज्यादातर में उन्होंने प्रथम श्रेणी प्राप्त की थी। उन्होंने 28 गोल्ड मैडल जीते थे।
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ भारत के सबसे योग्य व्यक्ति श्रीकांत जिचकर की कहानी (हिंदी) supportmeindia.com। अभिगमन तिथि: 20 जनवरी, 2020।
- ↑ डॉ श्रीकांत जिचकर : भारत के सर्वाधिक शिक्षित व्यक्ति के बारे में जानिए (हिंदी) shabdbeej.com। अभिगमन तिथि: 20 जनवरी, 2020।
बाहरी कड़ियाँ
- श्रीकांत जिचकर की कहानी: शायद दुनिया में दूसरा नहीं होगा इतना काबिल
- 42 यूनिवर्सिटी में पढ़कर सबसे कम उम्र में MLA बना ये भारतीय