इंडिया गेट
इंडिया गेट
| |
विवरण | दिल्ली का महत्त्वपूर्ण स्मारक, इंडिया गेट को 80,000 से अधिक भारतीय सैनिकों की याद में निर्मित किया गया था जिन्होंने प्रथम विश्वयुद्ध में वीरगति पाई थी। |
राज्य | राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली |
ज़िला | नई दिल्ली |
निर्माण काल | 1931 |
स्थापना | इंडिया गेट की नींव 1921 में ड्यूक ऑफ़ कनॉट ने रखी थी और इसे कुछ साल बाद तत्कालीन वायसराय लॉर्ड इरविन ने राष्ट्र को समर्पित किया था। |
भौगोलिक स्थिति | उत्तर- 28°36′46.31″; पूर्व- 77°13′45.5″ |
मार्ग स्थिति | इंडिया गेट, इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से 19.5 किमी की दूरी पर स्थित है। |
प्रसिद्धि | अमर जवान ज्योति |
कैसे पहुँचें | हवाई जहाज़, रेल, बस आदि से पहुँचा जा सकता है। |
![]() |
इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा |
![]() |
पुरानी दिल्ली, नई दिल्ली, हज़रत निज़ामुद्दीन |
![]() |
सराय काले ख़ाँ बस अड्डा |
![]() |
ऑटो रिक्शा, टैक्सी, मेट्रो रेल, बस |
क्या देखें | अमर जवान ज्योति स्मारक, बोट क्लब, गणतंत्र दिवस परेड |
कहाँ ठहरें | होटल, धर्मशाला, अतिथि गृह |
एस.टी.डी. कोड | 011 |
ए.टी.एम | लगभग सभी |
![]() |
गूगल मानचित्र |
संबंधित लेख | लाल क़िला, जामा मस्जिद, राष्ट्रपति भवन |
वास्तुकार | एडविन ल्यूटियन्स |
अन्य जानकारी | इंडिया गेट को पहले अखिल भारतीय युद्ध स्मृति के नाम से जाना जाता था। |
अद्यतन | 15:57, 6 अगस्त 2013 (IST)
|
इंडिया गेट दिल्ली का ही नहीं अपितु भारत का महत्वपूर्ण स्मारक है। इंडिया गेट को 80,000 से अधिक भारतीय सैनिकों की याद में निर्मित किया गया था जिन्होंने प्रथम विश्वयुद्ध में वीरगति पाई थी। यह स्मारक 42 मीटर ऊंची आर्च से सज्जित है और इसे प्रसिद्ध वास्तुकार एडविन ल्यूटियन्स ने डिज़ाइन किया था। इंडिया गेट को पहले अखिल भारतीय युद्ध स्मृति के नाम से जाना जाता था। इंडिया गेट की डिज़ाइन इसके फ्रांसीसी प्रतिरूप स्मारक आर्क- डी-ट्रायोम्फ के समान है।
भौगोलिक स्थिति
यमुना नदी के किनारे स्थित दिल्ली शहर भारत की राजधानी है जो प्राचीन और गतिशील इतिहास के साथ एक चमकदार आधुनिक शहर है। इंडिया गेट दिल्ली के राजपथ पर स्थित है। इस शहर में बहुपक्षीय संस्कृति है जो पूरे राष्ट्र का एक लघु ब्रह्मांड कहा जा सकता है। इस शहर में एक साथ दो अनोखे अनुभव होते हैं-
- नई दिल्ली अपनी चौड़ी सड़कों और ऊंची इमारतों के साथ एक समकालीन शहर होने का अनुभव कराता है।
- पुरानी दिल्ली की सड़कों पर चलते हुए आप एक पुराने युग का नज़ारा ले सकते हैं, जहाँ तंग गलियां और पुरानी हवेलियाँ दिखाई देती हैं। दिल्ली में हज़ारों पुराने ऐतिहासिक स्मारक और धार्मिक महत्व के स्थान हैं।

इंडिया गेट, दिल्ली