वी. षडमुखनाथन
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
वी. षडमुखनाथन (अंग्रेज़ी: V. Shanmuganathan, जन्म- 21 नवंबर, 1949) भारतीय राज्य मेघालय के राज्यपाल थे। आप सन 1962 में ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ गये थे। वी. षडमुखनाथन एक अच्छे लेखक के रूप में भी जाने जाते थे। उन्होंने तमिल में तीन पुस्तकें भी लिखीं।
- वह 2015 से 26 जनवरी, 2017 तक मेघालय के राज्यपाल थे।
- उन्होंने 14 सितंबर, 2016 से 27 जनवरी, 2017 तक अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल के रूप में अपने इस्तीफे तक प्रभार संभाला।
- वी. षडमुखनाथन का जन्म 1949 में तंजावुर, तमिलनाडु में हुआ था।
- सन 1970 में मद्रास विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान से उन्होंने अपना एम.फिल. पूरा किया व मद्रास विश्वविद्यालय की कुलपति टी. पी. मीनाक्षी सुंदरम से स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
- सन 1962 में ये राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ गए। 2003 में भारतीय जनता पार्टी से जुड़े, जहाँ ये भाजपा संसद कार्यालय और विदेशी मामलों के अतिरिक्त सचिव बने। बाद में रक्षा और अनुसंधान सेल में नियुक्त किया गया।
- वी. षडमुखनाथन ने तमिल में तीन किताबें व तमिल के प्रसिद्ध समाचार पत्र और पत्रिकाओं में 600 से अधिक लेख लिखे।
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ
संबंधित लेख
क्रमांक | राज्य | राज्यपाल/उपराज्यपाल | चित्र | कार्यकाल प्रारम्भ |