1 ‘अहमदाबाद टेक्सटाइल लेबर एसोसिएशन’ की स्थापना किसने की थी?
2 हड़प्पाकालीन लोगों के किसके साथ समृद्ध व्यापारिक सम्बंध थे?
3 जैन और बौद्ध धर्म ने निम्न में से क्या स्वीकार नहीं किया?
4 ‘आर्य’ अथवा ‘भारतीय आर्य’ और ‘भारतीय यूरोपियन’ विशेषण निम्नलिखित में से किस संकल्पना के सूचक हैं?
5 पूर्व वैदिक काल में राजा पर किसका नियंत्रण रहता था?
6 मौर्य काल में ‘एग्रोनोमाई’ किसे कहा जाता था?
7 जैन धर्म के अनुसार जगत के निर्माण में कौन-सा तत्त्व सहयोगी नहीं है?
8 निम्नलिखित में से कौन-सा प्रांत मौर्य साम्राज्य से बाहर था?
9 निम्नलिखित में से कौन-सा कथन अक़्ता पर लागू नहीं होता?
10 आलमगीर द्वितीय का वध 1759 ई. में निम्नलिखित में से किसने किया?
11 लाला हरदयाल, बाबा हरनाम सिंह, बाबा सोहन सिंह भकना और गुरदीत्त सिंह किससे जुड़े थे?
12 निम्नलिखित में से कौन-सा तथ्य हड़प्पाकालीन एवं पश्चिम एशिया की अन्य समकालीन सभ्याताओं के मध्य घनिष्ठ सम्बंध विद्यमान होने का आभास नहीं देता?
13 निम्नलिखित में से कौन-सी भाषा को भारतीय आर्य भाषा नहीं माना जाता है?
14 उत्तर वैदिक काल में धार्मिक क्रियाओं में मुख्य था-
15 बौद्ध धर्म की किस शाखा में अनात्म सिद्धान्त एवं पुदगल को मान्यता दी गई?
16 साँची के स्तूप में किसकी अस्थियाँ हैं?
17 अशोक का सबसे छोटा स्तम्भ लेख कौन-सा है?
18 'तराइन का तृतीय युद्ध' 1215-16 ई. में हुआ था। यह किसके मध्य लड़ा गया?
19 निम्नलिखित कथनों में से क्या सत्य है?
20 "सभी राष्ट्रों और जातियों के नाविक, मुसलमान, डच, पुर्तग़ाली, फ़्राँसीसी और अंग्रेज़ इस समुद्री डकैत सरदार के सुर्ख लाल रंग के झण्डों का सम्मान करते थे।" यह प्रसिद्ध कथन निम्नलिखित में से किसके संदर्भ में है?
21 'कम्युनल अवार्ड' और 'पूना पैक्ट' के अंतर्गत शोषित वर्गों को कितने स्थान दिये गए थे?
22 आज हड़प्पा सभ्यता की समयावधि को किस आधार पर 2300 ई.पू. और 1750 ई.पू. के बीच निर्धारित किया गया है?
23 निम्नलिखित में से किस विद्वान ने वैदिक संस्कृत और यूनानी, लैटिन आदि भाषाओं की समान पितृ-मूलक उत्पत्ति के आधार पर वैदिक संस्कृत एवं अनेक यूरोपियन तथा कुछ पश्चिमी एशियायी भाषाओं के मध्य विस्मयकारी समानता सम्बंधी विचारधारा प्रस्वातिव की थी?
24 आर्यों का मूल निवास स्थान किसे माना जाता है?
25 बौद्ध धर्म तथा जैन धर्म में कौन-सी समानता नहीं है?
26 प्रसिद्ध बौद्ध विद्वान अश्वघोष किसके समकालीन थे?
27 अशोक के कुल के कितने गुहालेख अब तक मिले हैं?
28 निम्नलिखित में से कौन-सा कथन असत्य है?
29 सल्तनतकालीन प्रशासन में प्रचलित ‘अत्तहीयत’ से क्या ध्वनित होता है?
30 निम्नलिखित में से किसे 'समुद्री तोता' की संज्ञा प्रदान की गई थी?
31 ब्रिटिश हुकूमत के विरुद्ध नेता रानी गाइदिनल्यू कहाँ पर थीं?
32 आजकल हड़प्पाकालीन सभ्यता के पतन के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा कारण सर्वाधिक सम्भावित माना जाता है?
33 भारत में आर्यों का आगमन किस रूप में हुआ?
34 ऋग्वेद की रचना कहाँ हुई थी?
35 जिस स्थान पर बुद्ध का जन्म हुआ था, वह राज्य किस वंश से सम्बंधित था?
36 नागार्जुन भारत के आइंस्टीन के रूप में प्रसिद्ध हैं, क्योंकि-
37 मौर्यकालीन गुफ़ाओं में सर्वाधिक प्राचीन गुफ़ा निम्न में से कौन-सी है?
38 निम्नलिखित में से किस सल्तनतकालीन शासक ने महेंद्र सूरी, सोम तिलक, राजशेखर एवं भीम जैसे विद्वानों के प्रति अत्यंत उदारता दिखलाई?
39 निम्नलिखित में से कौन सल्तनतकालीन प्रशासन में माप के लिए प्रयुक्त होता था?
40 1712 ई. में मराठों की मुग़लों से हुई संधि की शर्तों में निम्नलिखित में से कौन-सी शर्त शामिल थी?
41 ‘विधवा पुनर्विवाह अधिनियम’ किस गवर्नर-जनरल के काल में पारित हुआ था?
42 विभिन्न हड़प्पाकालीन स्थलों के उत्खनन से पता चलता है कि प्रत्येक समकालीन नगर के धार्मिक विश्वासों में कुछ-कुछ भिन्नता थी। लोथल और कालीबंगा के धार्मिक विश्वासों में क्या समानता थी?
43 आर्यों या भारतीय आर्यों के मूल प्रदेश के सम्बंध में निम्नलिखित में से किस प्रदेश को सर्वाधिक मान्य स्वीकार किया जाता है?
44 उपनिषदों का मुख्य प्रतिपाद्य क्या रहा है?
45 निम्नलिखित में से वह कौन-सा प्रसिद्ध व्यक्तित्व है, जो बलबन के दरबार में रहता था और जिसे ‘तूतिया-ए-हिन्द’ की उपाधि प्रदान की गई थी?
46 कुशीनगर में महात्मा बुद्ध का निर्वाण हुआ, वह स्थान किस राज्य में था?
47 निम्नलिखित किस महायानी बौद्ध लेखक को डॉ. स्ट्रेचवात्स्की ने भारत का कांत माना है?
48 मालवा, गुजरात एवं महाराष्ट्र किस शासक ने पहली बार जीते थे?
49 निम्नलिखित में से किसने सल्तनतकालीन काग़ज़ उद्योग का विस्तृत विवरण अपने ग्रंथों में दिया है?
50 निम्नलिखित में से किसके नेतृत्व में मराठा सैनिक पहली बार दिल्ली गए और उनकी मदद से सैयद बन्धुओं ने बादशाह फ़र्रुख़सियर को अपदस्थ कर दिया?
51 ब्रिटिश सेवा में सेवारत भारतीय सैनिकों का पहला सैनिक विद्रोह कहाँ हुआ था?
52 ईरान की सीमा के समीप स्थित हड़प्पाकालीन स्थल का नाम है-
53 वैदिक साहित्य के अंतर्गत आने वाले निम्नलिखित ग्रंथों में कौन बेमेल है?
54 पूर्व वैदिक काल से उत्तर वैदिक काल के राजस्व गठन में मुख्य परिवर्तन क्या हुआ?
55 निम्न में से कौन-सा एक जैन धर्म के विषय में सही है?
56 किस बौद्ध संगीति में बौद्ध धर्मग्रंथों में संस्कृत का प्रयोग प्रारम्भ हुआ?
57 अशोक का सबसे लम्बा स्तम्भ लेख निम्न में से कौन-सा है?
58 निम्नलिखित में से कौन सल्तनतकालीन शासक क़ुतुबुद्दीन ऐबक को सुल्तानों की सूची में शामिल नहीं करता था?
59 अपने दक्षिण भारत अभियान के दौरान अलाउद्दीन ख़िलजी वहाँ के एक शासक से पराजित हुआ था, वह शासक कौन था?
60 मराठा साम्राज्य में वसूल की गई चौथ का अधिकांश अंश किसे प्राप्त होता था?
61 निम्नलिखित में से कौन-सा एक स्थान 1857 ई. के विद्रोह का केंद्र बिंदु था?
62 निम्नलिखित किस कारण से हड़प्पा सभ्यता विश्व की अन्य समकालीन सभ्यताओं से भिन्न है?
63 ऋग्वेद का वह कौन-सा प्रतापी देवता है, जिसका 250 सूक्तों में वर्णन है?
64 राजा सुदास, जिसके विषय में ऋग्वेद में वर्णन है कि उसने दस राजाओं को पराजित किया, किस जन (Tribe) से सम्बद्ध था?
65 निम्नलिखित में से किसे प्राचीनतम रूढ़िवादी बौद्ध सम्प्रदाय माना जाता है?
66 ‘स्तूप’ किसके प्रतीक माने जाते हैं?
67 अशोक का उसके किस लघु शिलालेख में ‘बुद्धशाक्य एवं अशोक’ नाम मिलता है?
68 ग़ुलाम वंश के सुल्तान ‘मामलुक’ कहे जाते थे, सामान्यत: इसका अभिप्राय है-
69 सल्तनतकालीन न्याय व्यवस्था में ‘तदारूक’ से क्या अभिप्राय था?
70 पानीपत के तृतीय युद्ध से पूर्व मराठे कुछ समय के लिए किसका समर्थन प्राप्त कर सके?
71 10 मई, 1857 ई. को सैनिकों ने कहाँ विद्रोह प्रारम्भ किया था?3
72 हड़प्पाकालीन लोगों के आभूषण किस धातु/वस्तु से निर्मित नहीं किए जाते थे?
73 निम्नलिखित में से किस मराठा नेता को मुग़ल बादशाह शाहआलम ने 'नाइब वकील-ए-मुतलक' की उपाधि प्रदान की थी?
74 निम्नलिखित पुरोहितों में से किसका कार्य यज्ञ के सम्पादन का निरीक्षण करना था?
75 निम्नलिखित में से कौन-सा बौद्ध धर्म का एक महायानवादी सम्प्रदाय नहीं है?
76 बौद्ध धर्म की किस शाखा में मंत्र, हठयोग एवं तांत्रिक आचारों की प्रधानता दी गई है?
77 अशोक का कौन-सा अभिलेख दो भाषाओं ग्रीक और आर्मेइक में प्राप्त हुआ है?
78 निम्नलिखित शासकों में वह कौन प्रथम शासक था, जिसने 'सुल्तान' की उपाधि धारण की थी?
79 सल्तकालीन प्रशासन में ‘ख्वाजगी’ होते थे-
80 पेशवाओं के राजवंश का संस्थापक कौन था?