भव्या लाल

भव्या लाल (अंग्रेज़ी: Bhavya Lal) भारतीय मूल की अमेरिकी महिला हैं। वह राष्ट्रपति जो बाइडेन के प्रशासन के अंतर्गत नासा में परिवर्तन संबंधी कामकाज देख रही हैं। जो बाइडन द्वारा नासा में बदलाव संबंधी समीक्षा दल की वह सदस्य हैं। भव्या लाल नासा में बजट और फाइनेंस डिपार्टमेंट में वरिष्ठ सलाहकार का भी कामकाज देख रही हैं। कुल मिलाकर एक बड़ी जिम्मेदारी उन्हें दी गई है।
परिचय
भारत में जन्मी, पली-बढ़ी भव्या लाल दुनिया की सबसे बड़ी अंतरिक्ष एजेंसी नासा में एक्टिंग चीफ ऑफ स्टॉफ हैं। वे नासा के काम की रणनीति तय करेंगी। इन दिनों वे राेज 10 से 14 घंटे काम कर रही हैं। उनका हर दिन फोन पर लंबी मीटिंग करते हुए बीत रहा है। भव्या लाल की स्कूली शिक्षा भारत में हुई। वे 12वीं के बाद फुल स्कॉलरशिप पर न्यूक्लियर इंजीनियरिंग में स्नातक करने अमेरिका की मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी गईं थीं। फिर यहीं से टेक्नोलॉजी और पॉलिसी स्ट्रीम में डबल मास्टर्स किया। इसके बाद द जॉर्ज वाशिंगटन यूनिवर्सिटी से पब्लिक पॉलिसी और पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में पीएचडी की। दुनिया के टॉप जर्नल्स में उनके 50 से अधिक पेपर्स प्रकाशित हुए हैं।[1]
अन्य महत्त्वपूर्ण तथ्य
- भव्या लाल ने व्हाइट हाउस की साइंस एंड टेकनॉलजी पॉलिसी एंड नेशनल स्पेस काउंसिल के साथ ही अमेरिकी स्पेस से जुड़े कई कार्यक्रमों की अगुआई की है।
- स्पेस टेक्नोलॉजी एंड पॉलिसी कम्युनिटी की वह सक्रिय सदस्य हैं। वह कई सरकारी स्पेस और साइंस समितियों में भी रह चुकी हैं।
- 10 सालों तक ‘एबीटी एसोसिएट्स’ की सेंटर फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी पॉलिसी स्टडीज़ की भव्या लाल डायरेक्टर रह चुकी हैं।
- 15 सालों तक भव्या लाल STPI की रिसर्च स्टाफ मेंबर रही हैं। STPI जॉइन करने से पहले भव्या C-STPS LLC की अध्यक्ष रह चुकी हैं। यह कंपनी साइंस, टेक्नोलॉजी संबंधी नीतियां और रिसर्च को लेकर काम करती है।
- भव्या लाल ने अमेरिकन न्यूक्लियर सोसाइटी के सालाना न्यूक्लियर एंड इमर्जिंग टेक्नोलॉजीज़ इन स्पेस सम्मेलन की सह-स्थापना की थी। ये सोसाइटी अंतरिक्ष इतिहास और पॉलिसी पर सेमिनारों का आयोजन करती है।
- अंतरिक्ष के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें कई सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है। भव्या के दुनिया के टॉप जर्नल्स में 50 से अधिक पेपर्स प्रकाशित हैं।
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ भारतीय मूल की भव्या लाल कौन हैं (हिंदी) thelallantop.com। अभिगमन तिथि: 09 मार्च, 2020।
संबंधित लेख