मेघनाथ साहा
मेघनाथ साहा
| |
पूरा नाम | मेघनाथ साहा |
जन्म | 6 अक्टूबर, 1893 |
जन्म भूमि | पूर्वी बंगाल |
मृत्यु | 16 फ़रवरी, 1956 |
अभिभावक | जगन्नाथ साहा |
कर्म भूमि | भारत |
कर्म-क्षेत्र | विज्ञान में अनुसन्धान और प्रोफ़ेसर |
खोज | तारों के ताप और वर्णक्रम के निकट संबंध के भौतकीय कारणों की खोज। |
भाषा | हिन्दी, अंग्रेज़ी |
शिक्षा | बी.एस.सी., एम.एस.सी. |
विद्यालय | कोलकाता विश्वविद्यालय |
प्रसिद्धि | भौतिक वैज्ञानिक |
विशेष योगदान | इनके अथक प्रयत्नों से ही भारत में भौतिक विज्ञान को बड़ा प्रोत्साहन मिला था। |
नागरिकता | भारतीय |
अन्य जानकारी | मेघनाथ साहा ने वर्ष 1956 में कोलकाता में 'इंस्टीट्यूट ऑफ़ न्यूक्लियर फ़िजिक्स' की स्थापना की और उसके निदेशक बने थे। |
मेघनाथ साहा (अंग्रेज़ी: Meghnad Saha; जन्म- 6 अक्टूबर, 1893, पूर्वी बंगाल; मृत्यु- 16 फ़रवरी, 1956) गणित व भौतिकी के क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण कार्य करने वाले भारतीय वैज्ञानिक थे। उनके अथक प्रयासों से ही 'इंस्टीट्यूट ऑफ़ न्यूक्लियर फ़िजिक्स' की स्थापना हुई थी। डॉ. मेघनाथ साहा ने तारों के ताप और वर्णक्रम के निकट संबंध के भौतकीय कारणों को खोज निकाला था। अपनी इस खोज के कारण 26 वर्ष की उम्र में ही उन्हें अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त हो चुकी थी। उन्हें 34 वर्ष की उम्र में लंदन की 'रॉयल एशियाटिक सोसायटी' का फ़ैलो चुना गया था। मेघनाथ साहा संसद के भी सदस्य थे। उनके प्रयत्न से भारत में भौतिक विज्ञान को बड़ा प्रोत्साहन मिला था।
विषय सूची
परिचय
प्रसिद्ध वैज्ञानिक डॉ. मेघनाथ साहा का जन्म 6 अक्टूबर 1893 को ढाका (वर्तमान बांग्लादेश) से लगभग 45 किलोमीटर दूर शाओराटोली गाँव में एक ग़रीब परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम जगन्नाथ साहा तथा माता का नाम भुवनेश्वरी देवी था। उनके पिता एक साधारण व्यापारी थे। मेघनाथ साहा अपने माता-पिता की पांचवी संतान थे। आर्थिक रूप से तंग परिवार में पैदा होने के कारण साहा को आगे बढ़ने के लिये बहुत संघर्ष करना पड़ा। उनके पंसारी पिता चाहते थे कि वह व्यवसाय में उनकी मदद करें, पर होनहार मेघनाद को यह मंजूर नहीं था।
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ मेघनाद साहा की जीवनी (हिंदी) itshindi.com। अभिगमन तिथि: 22 जून, 2017।
- ↑ थर्मल आयोनाइजेश