"बी. एस. केसवन": अवतरणों में अंतर
No edit summary |
No edit summary |
||
पंक्ति 1: | पंक्ति 1: | ||
[[चित्र:B S Kesavan- Librarian as Print Historian.webp|thumb|200px|B S Kesavan]] | |||
'''बेल्लारी शमन्ना केसवन''' ([[अंग्रेज़ी]]: ''Bellary Shamanna Kesavan'', जन्म- [[10 मई]], [[1909]]; मृत्यु- [[16 फ़रवरी]], [[2000]]) स्वतंत्र [[भारत]] के पहले राष्ट्रीय पुस्तकालयाध्यक्ष ([[1947]]-[[1962]]) थे। उन्हें 'भारतीय राष्ट्रीय ग्रंथ सूची के जनक' के रूप में भी जाना जाता है, क्योंकि इसे पहली बार उनके नेतृत्व में [[15 अगस्त]], [[1958]] को सामने लाया गया था। बाद में वह [[नई दिल्ली]] में 'भारतीय राष्ट्रीय वैज्ञानिक दस्तावेज़ीकरण केंद्र' (आईएनएसडीओसी) के पहले निदेशक बने। राष्ट्र के प्रति बी. एस. केसवन की महान सेवा को देखते हुए [[भारत सरकार]] ने उन्हें [[पद्म श्री]], [[1960]] से सम्मानित किया था। | '''बेल्लारी शमन्ना केसवन''' ([[अंग्रेज़ी]]: ''Bellary Shamanna Kesavan'', जन्म- [[10 मई]], [[1909]]; मृत्यु- [[16 फ़रवरी]], [[2000]]) स्वतंत्र [[भारत]] के पहले राष्ट्रीय पुस्तकालयाध्यक्ष ([[1947]]-[[1962]]) थे। उन्हें 'भारतीय राष्ट्रीय ग्रंथ सूची के जनक' के रूप में भी जाना जाता है, क्योंकि इसे पहली बार उनके नेतृत्व में [[15 अगस्त]], [[1958]] को सामने लाया गया था। बाद में वह [[नई दिल्ली]] में 'भारतीय राष्ट्रीय वैज्ञानिक दस्तावेज़ीकरण केंद्र' (आईएनएसडीओसी) के पहले निदेशक बने। राष्ट्र के प्रति बी. एस. केसवन की महान सेवा को देखते हुए [[भारत सरकार]] ने उन्हें [[पद्म श्री]], [[1960]] से सम्मानित किया था। | ||
==परिचय== | ==परिचय== |
05:27, 17 फ़रवरी 2025 के समय का अवतरण

बेल्लारी शमन्ना केसवन (अंग्रेज़ी: Bellary Shamanna Kesavan, जन्म- 10 मई, 1909; मृत्यु- 16 फ़रवरी, 2000) स्वतंत्र भारत के पहले राष्ट्रीय पुस्तकालयाध्यक्ष (1947-1962) थे। उन्हें 'भारतीय राष्ट्रीय ग्रंथ सूची के जनक' के रूप में भी जाना जाता है, क्योंकि इसे पहली बार उनके नेतृत्व में 15 अगस्त, 1958 को सामने लाया गया था। बाद में वह नई दिल्ली में 'भारतीय राष्ट्रीय वैज्ञानिक दस्तावेज़ीकरण केंद्र' (आईएनएसडीओसी) के पहले निदेशक बने। राष्ट्र के प्रति बी. एस. केसवन की महान सेवा को देखते हुए भारत सरकार ने उन्हें पद्म श्री, 1960 से सम्मानित किया था।
परिचय
बी. एस. केसवन का जन्म 10 मई, 1909 को मायलापोरा मद्रास, भारत में हुआ था। उन्होंने अपने शुरुआती अधिकांश वर्ष मद्रास (वर्तमान चैन्नई) में बिताए, जहां उन्होंने अपनी मैट्रिक पास की। इसके बाद उनका परिवार मैसूर चला गया, जहां उन्होंने 1929 में महाराजा कॉलेज में दाखिला लिया और स्नातक की डिग्री प्राप्त की। कॉलेज के बाद जल्द ही वह लंदन चले गए, जहां उन्होंने 1936 में लंदन विश्वविद्यालय में अंग्रेज़ी साहित्य में एमए किया। अपने ऑनर्स कोर्स के दौरान बी. एस. केसवन ने लंदन विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ लाइब्रेरियनशिप में लाइब्रेरियनशिप में डिप्लोमा भी हासिल किया। वह संस्कृत और जर्मन भाषाओं के भी अच्छे जानकार थे। बी. एस. केसवन स्वतंत्रता के बाद 1947-1962 में राष्ट्रीय पुस्तकालय, कलकत्ता के पहले पुस्तकालयाध्यक्ष और 1963-1969 में भारतीय राष्ट्रीय वैज्ञानिक दस्तावेज़ीकरण केंद्र (आईएनएसडीओसी), नई दिल्ली के पहले निदेशक थे।[1]
किताबों का विभाजन
कॉलेज में पढ़ाने के बाद बी. एस. केसवन अपना सपना पूरा करने के लिए सन 1944 में दिल्ली चले गए थे, जहां वे वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद में सहायता सचिव (संपादकीय) और फिर इंपीरियल सचिवालय पुस्तकालय (अब केंद्रीय सचिवालय पुस्तकालय) के पुस्तकालय के क्यूरेटर बन गए।[2]
उनको दिल्ली में आए अभी तीन साल ही हुए थे, तभी भारत को ब्रिटिश शासन से आज़ादी मिल गई और देश का विभाजन हो गया। इस दौरान एक ऐसी दिलचस्प घटना हुई, जिसने उन्हें पूरे विश्व में मशहूर कर दिया। 18 अगस्त सन 1947 को प्रसिद्ध फ़ोटो जर्नलिस्ट डेविड डगलस डंकन ने किताबों के ढेर के बीच बैठे बी. एस. केसवन की तस्वीर खींची। किताबों के ढेर के ऊपर तख्तियां थी, जिन पर भारत और पाकिस्तान लिखा हुआ था। ये तस्वीर अमेरिकी पत्रिका 'लाइफ़' में छपी, जिसका कैप्शन था- 'सन 1947 की एक तस्वीर: कलकत्ता नेशनल (इंपीरियल) लाइब्रेरी में भारत और पाकिस्तान के बीच किताबों का बंटवारा।'
प्रमुखता प्राप्त करने वाली इस तस्वीर को लेकर कई अनुमान लगाए गये और उसे कई तरीक़ों से देखा गया। यहां तक कहा गया कि जिस स्थान पर केसवन की तस्वीर ली गई है, वो उसे ग़लती से कलकत्ता की इंपीरियल लाइब्रेरी (वर्तमान कोलकाता में राष्ट्रीय पुस्तकालय) बताया गया था। दिलचस्प बात यह है कि जहां तक केसवन के बेटे, प्रसिद्ध शिक्षाविद और निबंधकार मुकुल केसवन के सन 2016 के एक साक्षात्कार से पता चलता है कि इस तस्वीर के पीछे का वास्तविक कारण रहस्य में डूबा हुआ है। कहा जाता है कि बंटवारे की विलक्षणता को दिखाने के लिए केसवन को किताबों के ढेर के बीच बिठाकर ये तस्वीर खींची गई थी, यानी ये सब नाटक था। बहरहाल पुस्तकों के बंटवारे का भी प्रस्ताव था, लेकिन उसे लागू नहीं किया गया।
आज़ाद भारत की पहली लाइब्रेरी
विभाजन के बाद भारत को ऐसे नए संस्थानों की आवश्यकता का एहसास हुआ, जो एक नए देश को परिभाषित कर सके। उन्हीं में एक संस्थान था इंपीरियल लाइब्रेरी ऑफ़ इंडिया। सन 1903 में स्थापित ये लाइब्रेरी कुछ पुरानी लाइब्रेरियों को मिलाकर बनाई गई थी। चूंकि इसका लाइब्रेरियन पाकिस्तान चला गया था, इसीलिए एक नए व्यक्ति की ज़रूरत थी। अंत में बी. एस. केसवन, जिन्हें भारतीय भाषाओं और पुस्तकालय विज्ञान की अच्छी जानकारी थी, को कलकत्ता भेजा गया। इम्पीरियल लाइब्रेरी (नाम बदला हुआ) एक्ट, सन 1948 के तहत इंपीरियल लाइब्रेरी का नाम बदलकर 'नेशनल लाइब्रेरी ऑफ़ इंडिया' कर दिया गया था, और केसवन को इसके पहले लाइब्रेरियन के रूप में नियुक्त करने के साथ ही इसे कोलकाता के बेल्वेडियर एस्टेट में स्थानांतरित कर दिया गया। आख़िरकार, उन्हें ‘स्वतंत्र भारत के पहले लाइब्रेरियन’ के रूप में भी जाना जाने लगा।[2]
पद्म श्री
अपने कार्यकाल के दौरान बी. एस. केसवन ने पुस्तकालय में हर प्रमुख भारतीय भाषा के लिए अलग-अलग विभागों की स्थापना की। सन 1953 में पुस्तकालय को सार्वजनिक करने के बाद उन्होंने सन 1955 में सेंट्रल रिफ़रेंस लाइब्रेरी (केंद्रीय संदर्भ पुस्तकालय) की स्थापना की, जो अब राष्ट्रीय संदर्भग्रंथ सूची एजेंसी है। उन्होंने कॉपीराइट अधिनियम के तहत राष्ट्रीय पुस्तकालय द्वारा प्राप्त सभी प्रकाशनों के लिए भारतीय राष्ट्रीय ग्रंथ सूची का प्रकाशन शुरू किया। संदर्भ ग्रंथ सूची के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें सन 1960 में प्रतिष्ठित पद्म श्री सम्मान से नवाज़ा गया।
संदर्भग्रंथ सूची के जनक
सन 1963 में राष्ट्रीय पुस्तकालय में अपना पहला कार्यकाल पूरा करने के बाद, केसवन ने भारत में मुद्रण और लेखन के इतिहास को सनद करने का काम किया। इसका उद्देश्य प्रमुख भारतीय भाषाओं में संदर्भग्रंथ सूची प्रकाशित करना था, जिसमें दर्शनशास्त्र, धर्म, इतिहास और मानविकी के अन्य पहलुओं पर मौलिकता, कल्पनाशीलता और साहित्यिक अंदाज़ के साथ लिखे गए महत्वपूर्ण कार्यों को शामिल किया जा सके। भाषाओं पर बी. एस. केसवन की महारत और भाषा के विद्वानों और सरकारी निकायों के प्रति दृष्टिकोण की वजह से उन्होंने “द नैशनल बिबिलियोग्रफ़ी ऑफ़ इंडियन लिटरेचर” (भारतीय साहित्य की राष्ट्रीय संदर्भग्रंथ सूची), 1901-1953 (1962-1990) के पांच खंड और 80 तथा 90 के दशक में भारत में छपाई और प्रकाशन के इतिहास के तीन खंड: “ए स्टोरी ऑफ़ कल्चरल रीअवेकनिंग” प्रकाशित किए। उनका ये काम आज भी उन शोधकर्ताओं और विद्वानों के लिए एक मूल्यवान स्रोत है जो भारत में प्रिंट के इतिहास में रुचि रखते हैं। इसी वजह से उन्हें भारतीय राष्ट्रीय संदर्भग्रंथ सूची का जनक कहा जाता है।
बी. एस. केसवन ने 'इंटरनेशनल फ़ेडरेशन ऑफ़ इंफ़ॉर्मेशन एंड डॉक्यूमेंटेशन' और 'इंडियन लाइब्रेरी एसोसिएशन' जैसे राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय निकायों में काम किया, जिनका उद्देश्य प्रलेखन तैयार करना, संदर्भग्रंथ सूची बनाना और सूचना प्रबंधन करना था। जिसकी वजह से आम आदमी देश के अतीत को संरक्षित करने के लिए इसकी एहमियत समझ सका। उन्होंने विभिन्न राज्य संस्थानों के पुस्तकालयों के पुनर्गठन पर सक्रिय रूप से काम किया और पुस्तकालय विज्ञान के अतिथि प्रोफ़ेसर भी रहे। उन्होंने सन 1970 में एक वर्ष के लिए राष्ट्रीय पुस्तकालय में एक बार फिर काम किया और फिर अपने संदर्भग्रंथ सूची संबंधी कार्यों पर फिर जुट गए। सन 1980 के दशक के दौरान, जब बी. एस. केसवन सत्तर साल के हो चुके थे, उन्होंने भारत में पुस्तक के इतिहास और इसे बनाने में प्रयुक्त सामग्री, लिपियों और दृष्टांतों को समझने पर व्यापक शोध किया। यह शोध किताब के रुप में “दि बुक इन इंडिया: ए कंपाइलेशन” (1986) नामक शीर्षक से सामने आई।[2]
मृत्यु
अपने जीवन के पांच दशक समर्पित करने और अपने देश को संदर्भग्रंथ सूची और प्रलेखन से कामों और कौशल से परिचित कराने के बाद बी. एस. केसवन का 16 फ़रवरी, सन 2000 को 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। तेलंगाना में एक धर्मार्थ ट्रस्ट 'केसवन इंस्टीट्यूट ऑफ इंफ़ॉर्मेशन एंड नॉलेज मैनेजमेंट' का नाम उनके नाम पर ही रखा गया है। आज तक उनका योगदान भारत और विदेशों में कई विद्वानों और शोधकर्ताओं के लिए ज्ञान का स्रोत बना हुआ है।
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ बेल्लारी शमन्ना केसवन (हिंदी) lislearning.in। अभिगमन तिथि: 17 मार्च, 2024।
- ↑ 2.0 2.1 2.2 बेल्लारी शमन्ना केसवन- संदर्भग्रंथ सूची के जनक (हिंदी) hindi.livehistoryindia.com। अभिगमन तिथि: 17 मार्च, 2024।
संबंधित लेख