पलणी

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

पलणी दक्षिण भारत के तमिलनाडु राज्य में स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थान है। यह दक्षिण भारत के जो 6 मुख्य सुब्रह्मण्य पीठ हैं, उनमें से यह एक है।

  • दिडिंगुल कोयम्बतूर लाइन पर पलणी स्टेशन है।
  • इस क्षेत्र का वर्णन पुराणों में है। यहाँ लक्ष्मी देवी, भूदेवी, सूर्य तथा अग्नि ने भगवान की आराधना की है।
  • यह मंदिर वाराहगिरि पर्वत पर है। देवताओं ने जब महर्षि अगस्त्य को विन्ध्यावरोध के लिए बुलाया तो उन्हें आवास के लिए यह पर्वत दे दिया।
  • पर्वत पर जाने के लिए सीढ़ियाँ बनी हैं। ऊपर स्वामी कार्तिक (सुब्रह्मण्य) का भव्य मंदिर है।
  • यहाँ बाज़ार अच्छा है और ठहरने के लिए धर्मशालायें भी हैं[1]


टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. हिन्दूओं के तीर्थ स्थान |लेखक: सुदर्शन सिंह 'चक्र' |पृष्ठ संख्या: 135 |

संबंधित लेख