तेजी बच्चन
तेजी बच्चन
| |
पूरा नाम | तेजी बच्चन |
जन्म | 12 अगस्त, सन् 1914 |
जन्म भूमि | लायलपुर (पाकिस्तान) |
मृत्यु | 21 दिसंबर, 2007 |
मृत्यु स्थान | मुंबई, महाराष्ट्र |
अभिभावक | पिता- सरदार खजान सिंह |
पति/पत्नी | हरिवंश राय बच्चन |
संतान | अमिताभ बच्चन और अजिताभ बच्चन |
कर्म भूमि | भारत |
नागरिकता | भारतीय |
संबंधित लेख | हरिवंश राय बच्चन, अमिताभ बच्चन |
अन्य जानकारी | तेजी एक अभिनेत्री भी थीं। वे कॉलेज के दिनों में नाटकों में भाग लेती थीं। वे एक अच्छी गायिका भी थीं और उन्होंने कई बार मंच पर अपनी कला का जौहर भी दिखाया था। |
तेजी बच्चन (अंग्रेज़ी: Teji Bachchan, जन्म- 12 अगस्त, 1914 लायलपुर (पाकिस्तान); मृत्यु- 21 दिसम्बर, 2007, मुंबई) प्रसिद्ध साहित्यकार हरिवंश राय बच्चन की पत्नी और भारतीय सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन की माँ थीं। इनका जन्म एक सिक्ख परिवार में हुआ था। तेजी बच्चन हनुमानजी की परम भक्त थीं। उन्हें अभिनय और गायिकी का भी शौक़ था। कॉलेजों के दिनों में उन्होंने कई नाटकों में अभिनय तथा गायन आदि किया था। अमिताभ बच्चन में अभिनय के गुण अपनी माता तेजी बच्चन से ही आये थे। अपने समय में कवि हरिवंश राय बच्चन और तेजी बच्चन की जोड़ी भारत की चर्चित और लोकप्रिय जोड़ी मानी जाती थी। 2004 से तेजी बच्चन का अधिकतर समय बीमारी की वजह से अस्पताल में व्यतीत हुआ, और दिसम्बर, 2007 में उनका निधन हो गया।
विषय सूची
परिचय
तेजी बच्चन का जन्म 1914 में फैसलाबाद में एक सिक्ख परिवार में हुआ था, जो अब पाकिस्तान में है। पंजाबी परिवार में जन्मी तेजी बच्चन का मूल नाम तेजी सूरी था। वे हरिवंश राय बच्चन की ज़िंदगी में दूसरी पत्नी बन कर आई थीं। पहली पत्नी 'श्यामा' के निधन के बाद हरिवंश राय बच्चन ने तेजी से प्रेम विवाह किया था। यह शादी 1941 में हुई थी। तब से 2003 में हरिवंश राय के निधन तक तेजी ने हर क़दम पर पति का साथ निभाया। वर्ष 2003 में 96 वर्ष की उम्र में डॉ. हरिवंश राय बच्चन के निधन के बाद से ही तेजी का स्वास्थ्य गिरता गया।
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ श्रीमती तेजी बच्चन का निधन (हिंदी)। । अभिगमन तिथि: 16 दिसम्बर, 2011।
- ↑ 2.0 2.1 तेजी बच्चन-संस्कार और शालीनता की प्रतिमूर्ति (हिंदी) हिन्दी मीडिया डॉट इन। अभिगमन तिथि: 16 दिसम्बर, 2011।
- ↑ तेजी बच्चन की सुंदरता का बखान सुन ऐश्वर्या थीं दंग (हिंदी)। । अभिगमन तिथि: 16 दिसम्बर, 2011।
- ↑ अमिताभ की माँ तेजी बच्चन का निधन (हिंदी)। । अभिगमन तिथि: 16 दिसम्बर, 2011।
- ↑ तेजी बच्चन ने सिखाई है हिंदी: प्रियंका गांधी (हिंदी)। । अभिगमन तिथि: 16 दिसम्बर, 2011।