केते झाड़ फूंक भुतवा -शिवदीन राम जोशी

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
गोविन्द राम (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 05:40, 15 जून 2012 का अवतरण
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

केते झाड़ फूंक भुतवा पुजयाबे को,
                 इधर उधर ताक- ताक बात बहु बनाते हैं।
जटा लटा धारी केते ताक़ते पराई नारी,
                 जुवारी बेकार लोग उनके पास जाते हैं।
सत संगत से दूर असंगत में चूर-चूर,
                  लगे माल हाथ कहीं यें ही वह चाहते हैं।
कहता शिवदीन मुख कारो घर गोपाल हूँ के,
                  कपटी असंत दुष्ट मोजां उड़ाते हैं।

संबंधित लेख