रॉल अलफोन्सिन
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
रॉल अलफोन्सिन
| |
| पूरा नाम | रॉल अलफोन्सिन |
| जन्म | 12 मार्च, 1927 |
| जन्म भूमि | चास्कॉमस, ब्यूनस आयर्स, अर्जेंटीना |
| मृत्यु | 31 मार्च, 2009 |
| मृत्यु स्थान | ब्यूनोस एयर्स, अर्जेंटीना |
| अभिभावक | पिता- सेरेफिन राउल अल्फोनसिन ओचोआ और माता- एना मारिया फाउलेक्स |
| पति/पत्नी | मारिया लोरेन्ज़ा बररेनेचे |
| संतान | रिकार्डो अल्फोन्सिन |
| नागरिकता | अर्जेंटीना |
| पार्टी | रैडिकल सिविक यूनियन |
| धर्म | रोमन कैथोलिक |
रॉल अलफोन्सिन (अंग्रेज़ी: Raul Alfonsin, जन्म: 12 मार्च, 1927, अर्जेंटीना; मृत्यु: 31 मार्च, 2009 ब्यूनोस एयर्स, अर्जेंटीना) एक अर्जेंटीना के वकील और राजनेता थे जिन्होंने 10 दिसंबर, 1983 से 8 जुलाई, 1989 तक अर्जेंटीना के राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया था।
परिचय
रॉल अलफोन्सिन का जन्म चास्कॉमस, ब्यूनस आयर्स, अर्जेंटीना में हुआ था। इनके माता-पिता सेरेफिन राउल अल्फोनसिन ओचोआ और एना मारिया फाउलेक्स था। उनके पिता गैलिशियन और जर्मन के मूल निवासी थे, और उनकी मां वेल्श आप्रवासी रिकार्डो फॉलिक्स और फ़ॉकलैंड आइलैंडर मारिया एलेना फोर्ड की बेटी थीं। इनका विवाह मारिया लोरेन्ज़ा बररेनेचे से 1940 में हुआ था। इनके 6 पुत्र हुए, जिनमें इनका केवल एक पुत्र रिकार्डो अल्फोन्सिन ही राजनीति में साम्मिलित हुआ।
|
|
|
|
|
|
