राजकुमार फ़िलिप (एडिनबर्ग के ड्यूक)

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
राजकुमार फ़िलिप (एडिनबर्ग के ड्यूक)
राजकुमार फ़िलिप
पूरा नाम राजकुमार फ़िलिप (एडिनबर्ग के ड्यूक)
जन्म 10 जून, 1921
जन्म भूमि किंगडम ऑफ़ ग्रीस
अभिभावक पिता- प्रिंस एंड्रयू ऑफ़ ग्रीस एंड डेनमार्क

माता- प्रिंसेस एलिस ऑफ़ बेटनबर्ग

पति/पत्नी महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय
कर्म भूमि ब्रिटेन
नागरिकता ब्रिटिश
अन्य जानकारी राजकुमार फ़िलिप सन 1959 में भारतीय गणतंत्र दिवस के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि भारत बुलाये गए थे।

राजकुमार फ़िलिप (एडिनबर्ग के ड्यूक) {अंग्रेज़ी: Prince Philip (Duke of Edinburgh), जन्म- 10 जून, 1921} यूनाइटेड किंगडम की महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय के पति हैं। वह किसी ब्रिटिश शासक के शासनकाल में सर्वाधिक समय तक पटराजा रहे हैं। साथ ही वह ब्रिटिश राज परिवार के सबसे वृद्ध पुरुष सदस्य भी हैं। ग्लुक्सबर्ग राजघराने के सदस्य फ़िलिप का जन्म यूनानी और डैनिश राज परिवारों में हुआ था। राजकुमार फ़िलिप सन 1959 में भारतीय गणतंत्र दिवस के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि भारत बुलाये गए थे।


  • यूनान और डेनमार्क के राजघरानेों से मूलतः ताल्लुक रखने वाले राजकुमार फ़िलिप ने 1939 में ब्रिटेन की राॅयल नेवी जॉइन की थी।
  • जब राजकुमारी एलिज़ाबेथ सिर्फ 13 साल की थीं, तभी से फ़िलिप के साथ उनका प्रेम शुरू हुआ था।
  • दूसरे विश्व युद्ध के बाद जॉर्ज षष्ठम ने फ़िलिप और एलिज़ाबेथ की शादी की इजाज़त दी थी।
  • सन 1947 में शादी के बाद औपचारिक तौर पर फ़िलिप ब्रिटिश राजघराने के सदस्य बने और उन्होंने अपना सरनेम भी बदला।
  • सन 1952 में जब एलिज़ाबेथ रानी बनीं, तब राजकुमार फ़िलिप को कमांडर की रैंक दी गई और 1957 में ब्रिटिश प्रिंस का दर्जा पान के बाद 1959 में फ़िलिप भारत के गणतंत्र दिवस में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख