राब बटलर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
राब बटलर
राब बटलर
जन्म 9 दिसंबर, 1902
जन्म भूमि भारत
मृत्यु 8 मार्च, 1982
मृत्यु स्थान इंग्लैंड
नागरिकता ब्रिट्श
प्रसिद्धि राजनीतिज्ञ
पार्टी द कंजरवेटिव पार्टी
पद फ़ादर ऑफ़ द हाउस ऑफ़ कॉमंस : 15 अक्टूबर, 1964 - 19 फ़रवरी, 1965

उप प्रधानमंत्री, यूनाइटेड किंगडम : 13 जुलाई, 1962 - 18 अक्टूबर, 1963

अन्य जानकारी सन 1956 में राब बटलर तथा जापान के मुख्य न्यायाधीश कोतारो तनाका भारतीय गणतंत्र दिवस के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में भारत आये थे।

राब बटलर (अंग्रेज़ी: Rab Butler, जन्म- 9 दिसंबर, 1902, भारत; मृत्यु- 8 मार्च, 1982, इंग्लैंड) एक प्रमुख ब्रिटिश रूढ़िवादी राजनीतिज्ञ थे। टाइम्स ओबिट्यूशरी ने उन्हें 'आधुनिक शिक्षा प्रणाली का निर्माता' कहा था। दूसरे विश्व युद्ध के बाद वह परंपरावाद के पुनरुद्धार में महत्वपूर्ण व्यक्ति थे। राब बटलर को दूसरे विश्व युद्ध के बाद सबसे सफल चांसलर कहा गया। सन 1956 में राब बटलर तथा जापान के मुख्य न्यायाधीश कोतारो तनाका भारतीय गणतंत्र दिवस के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में भारत आये थे।


  • शिक्षाविदों और भारतीय प्रशासकों के परिवार में जन्मे, राब बटलर ने 1929 में संसद में प्रवेश करने से पहले एक शानदार अकादमिक कॅरियर का आनंद लिया।
  • एक जूनियर मंत्री के रूप में उन्होंने भारत सरकार अधिनियम, 1935 को पारित करने में मदद की।
  • सन 1941 में मंत्रिमंडल में प्रवेश करते हुए राब बटलर ने शिक्षामंत्री के रूप में अपनी सेवायें दीं।
  • जब कंजर्वेटिव 1951 में सत्ता में लौटे थे, तब उन्होंने चांसलर ऑफ एक्सचेकर (1951–1955), गृह सचिव (1957–1962), उप प्रधानमंत्री (1962–1963) और विदेश सचिव (1963-1964) के रूप में भी कार्य किया।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख