प्रयोग:माधवी 2

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें
माधवी 2
सी. विजय राघवा चारियर
सी. विजय राघवा चारियर
पूरा नाम सी. विजय राघवा चारियर
जन्म 18 जून, 1852
जन्म भूमि सेलम ज़िला, तमिलनाडु
मृत्यु 19 अप्रैल, 1943
कर्म भूमि भारत
नागरिकता भारतीय
संबंधित लेख लोकमान्य तिलक, गांधी जी
पार्टी काँग्रेस
अन्य जानकारी अपने जीवन का महत्त्वपूर्ण समय सी. विजय राघवा चारियर ने संस्थाओं के माध्यम से देश की सेवा में ही लगाया था।
अद्यतन‎ 04:51, 24 दिसम्बर-2016 (IST)

सी. विजय राघवा चारियर (अंग्रेज़ी: C. Vijaya Raghava Chariar, जन्म- 18 जून,1852, सेलम ज़िला, तमिलनाडु; मृत्यु- 19 अप्रैल, 1943) प्रसिद्ध राष्ट्रीय नेता थे। 1885 से 1901 तक वे लेजिस्लेटिव कौंसिल के सदस्य रहे थे। विजय राघवा चारियर नागपुर में1920 में हुए काँग्रेस के वार्षिक अधिवेशन के अध्यक्ष रहे थे। इस अधिवेशन में गाँधी जी के असहयोग आंदोलन के प्रस्ताव पर विचार हुआ था। लेकिन उनके विरोध के बाद भी काँग्रेस ने असहयोग का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया था।[1]

जन्म एवं परिचय

सी. विजय राघवा चारियर का जन्म 18 जून,1852 ई. में सेलम ज़िला, तमिलनाडु में हुआ था। सार्वजनिक कार्यों के प्रति आरंभ से ही उनकी रुचि थी। देश पर अंग्रेज़ों का शासन विजय राघवा चारियर को अखरता था। 1885 में कांग्रेस की स्थापना के लिए मुंबई में जो पहला अधिवेशन हुआ उस में विजय राघवा चारियर ने भी भाग लिया। तब से अपने जीवन का महत्त्वपूर्ण समय उन्होंने इस संस्था के माध्यम से देश की सेवा में ही लगाया था।

लेजिस्लेटिव कौंसिल के सदस्य

काँग्रेस की स्थापना के बाद जब उसका संविधान बनाने की आवश्यकता पड़ी तो विजय राघवा चारियर की अध्यक्षता में तीन सदस्यों की समिति ने इसका निर्माण किया। मद्रास के सार्वजनिक जीवन में भी सी. विजय राघवा चारियर का महत्त्वपूर्ण स्थान था। 1885 से 1901 तक वे लेजिस्लेटिव कौंसिल के सदस्य रहे थे। काँग्रेस के 1907 के सूरत अधिवेशन में जब 'नरम' और 'गरम' दलों में मतभेद उत्पन्न हुआ तो विजय राघवा चारियर की सहानुभूति 'गरम' दल वालों के साथ थी। जब काँग्रेस के संविधान में संशोधन करके लोकमान्य तिलक आदि का काँग्रेस में प्रवेश रोक दिया गया तो वे भी काँग्रेस से अलग हो गए थे। लेकिन 1916 की लखनऊ काँग्रेस में तिलक के साथ वे पुन: काँग्रेस में आ गए।

काँग्रेस के वार्षिक अधिवेशन के अध्यक्ष

नागपुर में 1920 में हुए काँग्रेस के वार्षिक अधिवेशन के अध्यक्ष विजय राघवा चारियर को चुने गये थे। उस समय श्री राज गोपालाचारी, मोतीलाल नेहरू और एम.ए. अंसारी जैसे लोग काँग्रेस के महामंत्री थे। इस अधिवेशन में गाँधी जी के असहयोग आंदोलन के प्रस्ताव पर विचार हुआ था। सी. विजय राघवा चारियर असहयोग के पक्ष में नहीं थे। लेकिन उनके विरोध के बाद भी काँग्रेस ने असहयोग का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया। इस विचार-भेद के कारण वे 35 वर्ष के बाद काँग्रेस से अलग हो गए। फिर उनका झुकाव हिंदू महासभा की ओर हुआ। उसके एक अधिवेशन का उन्होंने सभापतित्व भी किया।

निधन

19 अप्रैल, 1943 ई. में सी. विजय राघवा चारियर का निधन हो गया।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. भारतीय चरित कोश |लेखक: लीलाधर शर्मा 'पर्वतीय' |प्रकाशक: शिक्षा भारती, मदरसा रोड, कश्मीरी गेट, दिल्ली |संकलन: भारतकोश पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 922 |

संबंधित लेख


माधवी 2
पूरा नाम सुधाताई जोशी
जन्म 14 जनवरी, 1918
जन्म भूमि गोवा
पति/पत्नी महादेव शास्त्री जोशी
नागरिकता भारतीय
धर्म हिन्दू
आंदोलन सत्याग्रह आंदोलन
जेल यात्रा 2 वर्ष
विशेष योगदान स्वतंत्रता संग्राम
अन्य जानकारी पुर्तगाली सरकार ने सुधाताई जोशी के गोवा प्रवेश की सूचना देने वाले को भारी इनाम की घोषणा कर रखी थी।
अद्यतन‎ 04:31, 18 दिसम्बर-2016 (IST)

सुधाताई जोशी (अंग्रेज़ी: Sudhatai Joshi, जन्म- 14 जनवरी, 1918, गोवा) पुर्तगाली साम्राज्यवादियों से गोवा की मुक्ति के स्वतंत्रता संग्राम की प्रमुख नेता थीं। ये सत्याग्रह आंदोलन में भाग लेती थीं। सुधाताई ने 2 वर्ष तक कारागार की सजा भी भोगी। सुधाताई जोशी वीरांगना के साहस की उस समय सारे देश में बड़ी प्रशंसा हुई थी।[1]

जन्म एवं परिचय

श्रीमती सुधाताई जोशी का जन्म 14 जनवरी, 1918 ई. को गोवा के प्रियोल नामक गांव में हुआ था। यद्यपि उन्हें औपचारिक शिक्षा नहीं मिली थी, किंतु पिता की सहायता और अपने प्रयत्न से उन्होंने पर्याप्त ज्ञान प्राप्त कर लिया था। 'संस्कृति कोश' के प्रसिद्ध संपादक महादेव शास्त्री जोशी से विवाह के बाद पूना आने पर सुधाताई जोशी के जीवन में और भी परिवर्तन आये। महादेव शास्त्री जोशी स्वयं गोवा के मुक्ति संग्राम से जुड़े हुई थे। उन्होंने 'गोवा राष्ट्रीय काँग्रेस' द्वारा संचालित सत्याग्रह आंदोलन में सत्याग्रहियों का नेतृत्व करने का निश्चय किया। सुधाताई इस आंदोलन का महत्त्व समझती थीं। पर वे नहीं चाहती थीं कि उतने ही महत्त्व के काम 'संस्कृति कोश' का संपादन उनके पति छोड़ दें।

आंदोलनों में भागिदारी

बड़े आग्रह के बाद जब पति ने उनका परामर्श स्वीकार कर लिया। तो सुधाताई स्वयं 'गोवा राष्ट्रीय काँग्रेस' द्वारा संचालित सत्याग्रह आंदोलन में भाग लेने के लिए गोवा की ओर चल पड़ीं। पुर्तगाली सरकार ने उनके गोवा प्रवेश की सूचना देने वाले के लिए भारी इनाम की घोषणा कर रखी थी। पर लोगों ने सुधाताई का स्वागत किया और उनके गुप्त रूप से गोवा में प्रवेश में सहायता पहुंचाई। 5 अप्रैल, 1955 को सुधाताई को महाप्सा नामक स्थान में एक सभा को संबोधित करनी था। पर पुलिस ने वह स्थान पहले ही घेर लिया और अपने भाषण के दो-चार शब्द पढ़ते ही सुधाताई जोशी को गिरस्तार कर लिया गया। अपने आंदोलन के महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए सुधाताई ने पुर्तगाल को स्मरण दिलाया था कि वह स्वयं 1580 से 1640 तक स्पेन का गुलाम था। पुर्तगाल सरकार ने ताई पर मुकदमा चलाया और 2 वर्ष के कारागार की सजा दे दी। बाद में सारे देश में आंदोलन होने और जेल में स्वास्थ्य बिगड़ जाने के कारण मई, 1959 में उन्हें रिहा करना पड़ा था। इस वीरांगना के साहस की उस समय सारे देश में बड़ी प्रशंसा हुई थी।

पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. भारतीय चरित कोश |लेखक: लीलाधर शर्मा 'पर्वतीय' |प्रकाशक: शिक्षा भारती, मदरसा रोड, कश्मीरी गेट, दिल्ली |संकलन: भारतकोश पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 928 |

संबंधित लेख