गणपतराव देवजी तापसे
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति

गनपतराव देवजी तापसे (अंग्रेज़ी: Ganpatrao Devji Tapase, जन्म- 15 जुलाई 1909; मृत्यु- 3 अक्टूबर 1991) महाराष्ट्र काँग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी के सदस्य तथा बम्बई विधानसभा के सदस्य थे। इनका विवाह रुक्मिनीबाई से हुआ, जिनसे इनके दो बेटियाँ और चार बेटे हुये।[1]
- गनपतराव देवजी तापसे 1938-1946 के मध्य सितारा नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे।
- उन्हें महाराष्ट कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त किया गया।
- 1940 में उन्होंने सविनय अवज्ञा आन्दोलन में भाग लिया और जेल गये।
- भारत छोड़ो आन्दोलन के दौरान उन्हें पुनः जेल भेजा गया।
- 1946 में वे सतारा ज़िले से बम्बई विधानसभा के सदस्य निर्वाचित हुए।
- 1952 में वे बम्बई से ही पुनः विधानसभा के सदस्य नियुक्त हुए और उन्हें मंत्री नियुक्त किया गया यहाँ वे 11 वर्ष तक मंत्री रहे।
- उन्हें 1957 में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का सदस्य बनाया गया।
- वे 1962 से 1968 तक राज्य सभा के सदस्य रहे।
- 1968 से 1971 तक वे रेल सेवा आयोग बम्बई के अध्यक्ष रहे।
- 2 अक्टूबर 1977 को वे उत्तर प्रदेश के राज्यपाल नियुक्त हुए ।
- 3 अक्टूबर 1991 को इनका निधन हो गया।
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ श्री जी.डी. तपासे (हिंदी) upgovernor.gov.in। अभिगमन तिथि: 07 अक्टूबर, 2016।
संबंधित लेख