इंडिया गेट दिल्ली का ही नहीं अपितु भारत का महत्त्वपूर्ण स्मारक है। इंडिया गेट को 80,000 से अधिक भारतीय सैनिकों की याद में निर्मित किया गया था जिन्होंने प्रथम विश्वयुद्ध में वीरगति पाई थी। यह स्मारक 42 मीटर ऊंची आर्च से सुसज्जित है और इसे प्रसिद्ध वास्तुकार एडविन ल्यूटियन्स ने डिजाइन किया था। इंडिया गेट को पहले 'अखिल भारतीय युद्ध स्मृति' के नाम से जाना जाता था। हर वर्ष 26 जनवरी को इंडिया गेट गणतंत्र दिवस की परेड का गवाह बनता है। जहाँ आधुनिकतम रक्षा प्रौद्योगिकी के उन्नयन का प्रदर्शन किया जाता है। ... और पढ़ें