मरीन ड्राइव
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति

मरीन ड्राइव एक 'C' (सी) के आकार का छह लेन अरब सागर तट के साथ कंक्रीट की सड़क है जिसका निर्माण 1920 में हुआ।
- भारत की आर्थिक राजधानी के नाम से प्रसिद्ध मुम्बई शहर और अरब सागर के बीच बना है मरीन ड्राइव।
- नरीमन प्वाइंट से मालाबार हिल तक शहर और सागर के बीच बनी छोटी दीवार के किनारे लगी स्ट्रीट लाइटें रात में इस प्रकार जगमगाती हैं कि इसे क्वीन्स नेकलेस का नाम दिया गया है।
- भारत और दुनिया भर से जब भी कोई पर्यटक मुम्बई जाता है तो वह मरीन ड्राइव पर चहल कदमी करना नहीं भूलता।
- यहाँ के स्ट्रीट एरिया से समुद्र में उठती-गिरती लहरें लोगों को खूब लुभाती हैं।
|
|
|
|
|