राहुल बजाज को मिले पुरस्कार एवं सम्मान

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
राहुल बजाज विषय सूची


राहुल बजाज को मिले पुरस्कार एवं सम्मान
राहुल बजाज
पूरा नाम राहुल बजाज
जन्म 10 जून, 1938
जन्म भूमि बंगाल प्रेसीडेंसी
मृत्यु 12 फ़रवरी, 2022
मृत्यु स्थान पुणे, महाराष्ट्र
अभिभावक माता- सावित्री बजाज

पिता- कमलनयन बजाज

पति/पत्नी रूपा घोलप
संतान पुत्र- राजीव बजाज और संजीव बजाज

पुत्री- सुनैना केजरीवाल

कर्म भूमि भारत
कर्म-क्षेत्र उद्योगपति
शिक्षा अर्थशास्त्र (ऑनर्स) की डिग्री, सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय

कानून की डिग्री, बंबई विश्वविद्यालय
एमबीए, हार्वर्ड बिजनेस स्कूल

पुरस्कार-उपाधि पद्म भूषण, 2001
प्रसिद्धि बजाज समूह के अध्यक्ष
नागरिकता भारतीय
व्यवसाय विस्तार राहुल बजाज ने मुख्य रूप से दुपहिया वाहन, घरेलू उपकरणों, इलेक्ट्रिक लैम्प, पवन ऊर्जा, विशेष मिश्र धातु और स्टेनलेस स्टील, फोर्जिंग, बुनियादी ढांचे के विकास, सामग्री हैंडलिंग उपकरणों, यात्रा, जनरल और जीवन बीमा और निवेश में वित्तीय सेवाओं जैसे क्षेत्रों में किया है।
अन्य जानकारी आर्थिक क्षेत्र और उद्योग दुनिया में उनके योगदान के लिए उन्हें भारतीय संसद के उच्च सदन राज्यसभा (2006-2010) के लिए चुना गया।
अद्यतन‎

राहुल बजाज आर्थिक और व्यापर के क्षेत्र में उनके बहुमूल्य योगदान को देखते हुए, राहुल को अनेकों पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

पुरस्कार और सम्मान

  • सन 2001 में भारत सरकार द्वारा ‘पद्म भूषण’ प्रदान किया
  • हार्वर्ड बिजनेस स्कूल द्वारा अलुमिनी (पूर्व छात्रों) अचीवमेंट पुरस्कार प्राप्त हुआ
  • नवभारत टाइम्स, अर्न्स्ट एंड यंग और सीएनबीसी टीवी 18 द्वारा “लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार” से नवाजा गया
  • फ्रांस गणराज्य के राष्ट्रपति द्वारा “नाइट इन द आर्डर ऑफ़ द लीजन ऑफ़ ऑनर” नियुक्त किया गया
  • भारत सरकार ने राहुल बजाज को 1975 से लेकर 1977 तक ऑटोमोबाइल और संबद्ध उद्योगों के विकास परिषद का अध्यक्ष बनाया
  • सन 1975 में उन्हें राष्ट्रीय गुणवत्ता एश्योरेंस संस्थान द्वारा ‘मैन ऑफ़ द ईयर” के पुरस्कार से सम्मानित किया गया
  • सन 1990 में प्रबंधन के क्षेत्र में सबसे विशिष्ट सेवाओं के लिए उन्हें बॉम्बे मैनेजमेंट एसोसिएशन पुरस्कार प्राप्त किया
  • प्रिंस ऑफ़ वेल्स ने उन्हें “प्रिंस ऑफ़ वेल्स इंटरनेशनल बिज़नेस लीडर्स फोरम” का सदस्य फरवरी 1992 में बनाया।
  • FIE फाउंडेशन ने उन्हें साल 1996 में राष्ट्र भूषण सम्मान से पुरष्कृत किया।
  • लोकमान्य तिलक स्मारक ट्रस्ट ने सन 2000 में श्री बजाज को तिलक पुरस्कार से सम्मानित किया।[1]


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. राहुल बजाज (हिन्दी) itshindi.com। अभिगमन तिथि: 15 सितम्बर, 2017।

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख

राहुल बजाज विषय सूची