माधवराव सिंधिया
माधवराव सिंधिया
| |
पूरा नाम | माधवराव सिंधिया |
जन्म | 10 मार्च, 1945 ई. |
जन्म भूमि | ग्वालियर, मध्य प्रदेश |
मृत्यु | 30 सितंबर, 2001 ई. |
मृत्यु स्थान | मैनपुरी, उत्तर प्रदेश |
मृत्यु कारण | विमान दुर्घटना |
अभिभावक | जीवाजी राव सिंधिया, विजयाराजे सिंधिया |
पति/पत्नी | माधवीराजे सिंधिया |
संतान | ज्योतिरादित्य सिंधिया, चित्रांगदा राजे |
नागरिकता | भारतीय |
पार्टी | कांग्रेस |
पद | पूर्व केन्द्रीय मंत्री- रेल, मानव संसाधन, सूचना प्रसारण |
कार्य काल | सन 1971 से 2001 ई. |
शिक्षा | एम. ए. (आक्सन), विनचेस्टर कॉलेज, इंग्लैंण्ड |
विद्यालय | सिंधिया स्कूल, ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी ब्रिटेन |
भाषा | हिन्दी, अंग्रेज़ी |
अन्य जानकारी | माधवराव सिंधिया ने कई देशों की यात्रा की, सितम्बर, 1989 में रवाना में हुई इंटर पार्लियामेंट यूनियन कांफ़्रेस तथा जून 1984 में बॉन में आयोजित इंडो-जर्मन सेमिनार में प्रतिनिधि के रूप में गए। |
माधवराव सिंधिया (अंग्रेज़ी: Madhavrao Scindia, जन्म: 10 मार्च, 1945 - मृत्यु: 30 सितंबर, 2001) कांग्रेस के प्रसिद्ध नेता थे। माधवराव सिंधिया का राजनीतिक सफ़र सन् 1971 से 2001 तक रहा।
विषय सूची
जीवन परिचय
माधवराव सिंधिया का जन्म 10 मार्च, 1945 ई. को ग्वालियर के सिंधिया परिवार में हुआ था। माधवराव सिंधिया ग्वालियर राजघराने की राजमाता विजयाराजे सिंधिया और जीवाजी राव सिंधिया के पुत्र थे। माधवराव सिंधिया ने अपनी शिक्षा सिंधिया स्कूल से की थी। सिंधिया स्कूल का निर्माण इनके परिवार द्वारा ग्वालियर में कराया गया था। उसके बाद माधवराव सिंधिया ने ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी से अपनी शिक्षा प्राप्त की। माधवराव सिंधिया का विवाह माधवीराजे सिंधिया से हुआ था। माधवराव सिंधिया के पुत्र ज्योतिरादित्य व पुत्री चित्रांगदा राजे हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया भी राजनीति में हैं। माधवराव सिंधिया का नाम मध्यप्रदेश के चुनिंदा राष्ट्रीय राजनीतिज्ञों में काफ़ी ऊपर है। माधवराव सिंधिया राजनीति के लिए ही नहीं बल्कि कई अन्य रुचियों के लिए भी विख्यात रहे हैं। क्रिकेट, गोल्फ, घुड़सवारी और हर चीज़ के शौक़ीन होते हुए भी माधवराव सिंधिया ने सामान्य व्यक्ति जैसा जीवन व्यतीत किया था।
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ 1.0 1.1 1.2 राजघराने में बंद दास्तानें (हिन्दी) (एच.टी.एम.एल) दैनिक भास्कर। अभिगमन तिथि: 25 सितंबर, 2010।
- ↑ सिंधिया का क़िला फ़तह करना आसान नहीं (हिन्दी) नवभारत टाइम्स। अभिगमन तिथि: 25 सितंबर, 2010।
- ↑ अजेय' सिंधिया की रिकॉर्ड जीत (हिन्दी) (एच.टी.एम) वेबदुनिया। अभिगमन तिथि: 25 सितंबर, 2010।
- ↑ माधवराव सिंधिया की आदमक़द प्रतिमा का अनावरण (हिन्दी) चंबल की आवाज़। अभिगमन तिथि: 25 सितंबर, 2010।
- ↑ 5.0 5.1 याद कर भावुक हो उठीं सोनिया (हिन्दी) प्रेसनोट डॉट इन। अभिगमन तिथि: 25 सितंबर, 2010।
- ↑ माधवराव सिंधिया की स्मृति में बनेगा पार्क (हिन्दी) (एच.टी.एम.एल) दैनिक भास्कर। अभिगमन तिथि: 25 सितंबर, 2010।