गुरडोंगमार झील

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
गुरडोंगमार झील
गुरडोंगमार झील, सिक्किम
विवरण 'गुरडोंगमार झील' सिक्किम के प्रसिद्ध पर्यटनों में से एक है। सर्दियों के महीनों में यह पूरी तरह से जम जाती है।
राज्य सिक्किम
स्थान लाचेन
स्थिति कंचनजंगा की पहाड़ियों के उत्तर-पूर्व में स्थित
ऊँचाई 5210 मीटर
संबंधित लेख सिक्किम, खेचेओपलरी झील, लंपोखरी झील
अन्य जानकारी सर्दियों के महीनों में यह पूरी तरह से जम जाती है। इस झील से 5 कि.मी. पहले ही 'सो लस्मो झील' स्थित है।

गुरडोंगमार झील भारतीय राज्य सिक्किम के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है। यह सिक्किम के एक छोटे-से शांत कस्बे लाचेन में स्थित है।

  • यह झील 5210 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है।
  • मीठे पानी की यह झील पूरे विश्व में सर्वाधिक ऊँचाई पर स्थित जलाशयों में से एक है।
  • गुरडोंगमार झील उत्तरी सिक्किम प्रान्त में स्थित है और चीन की दक्षिणी सीमा से 5 कि.मी. की दूरी पर स्थित है।
  • झील कंचनजंगा की पहाड़ियों के उत्तर-पूर्व में स्थित है।
  • सर्दियों के महीनों में यह पूरी तरह से जम जाती है।
  • इस झील से 5 कि.मी. पहले ही 'सो लस्मो झील' स्थित है। सेना से पूर्व अनुमति के उपरान्त पर्यटक गुरडोंगमार झील से 'सो लस्मो झील' तक ट्रेकिंग कर सकते हैं।
  • पवित्र मानी जाने वाली गुरडोंगमार झील का नाम सिक्किम के संरक्षक संत गुरू पद्मसम्भव के नाम पर रखा गया है। ऐसा माना जाता है कि उन्होंने कुछ धार्मिक आयोजन किये थे और इसीलिए झील का यह भाग वर्ष के सबसे ठंडे महीनों में भी नहीं जमता है।[1]


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

चित्र वीथिका

गुरडोंगमार झील, सिक्किम
सिक्किम के लाचेन में स्थित गुरडोंगमार झील का विहंगम दृश्य

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. गुरडोंगमार झील, लाचेन (हिन्दी) नेटिव प्लेनेट। अभिगमन तिथि: 08 जनवरी, 2015।

संबंधित लेख