के.जी. सुब्रह्मण्यम
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
के.जी. सुब्रह्मण्यम (अंग्रेज़ी: K. G. Subramanyan, जन्म- 15 फ़रवरी, 1924; मृत्यु- 29 जून, 2016) भारतीय मूर्तिकार और भित्ति चित्रकार थे। वे भारतीय आधुनिक कला के प्रणेताओं में शामिल रहे थे।
- के.जी. सुब्रह्मण्यम ने भित्तिचित्र टेराकोटा और कई तरह के खिलौने भी बनाए थे।
- सत्तर के दशक में के.जी. सुब्रह्मण्यम ने कई तरह के नए प्रयोग शुरू किये, जिसमें कांच के पत्रक पर रिवर्स चित्रकला आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।
- उन्होंने बच्चों के लिए कई किताबें भी लिखी थीं।
- वर्ष 2012 में के.जी. सुब्रह्मण्यम को 'पद्म विभूषण', 2006 में 'पद्मभूषण' तथा 1975 में 'पद्मश्री' से सम्मानित किया था।
- 29 जून, 2016 में के.जी. सुब्रह्मण्यम का बड़ोदरा, गुजरात में निधन हुआ।
|
|
|
|
|