"गायकवाड़": अवतरणों में अंतर
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
व्यवस्थापन (वार्ता | योगदान) छो (Text replace - "Category:मराठा साम्राज्य" to "Category:मराठा साम्राज्यCategory:जाट-मराठा काल") |
व्यवस्थापन (वार्ता | योगदान) छो (Text replace - " सन " to " सन् ") |
||
पंक्ति 7: | पंक्ति 7: | ||
*पेशवा ने उसे [[गुजरात]] पर निगाह रखने को कहा। गायकवाड़ ने अपना मुख्य ठिकाना [[बड़ौदा]] को बनाया था। | *पेशवा ने उसे [[गुजरात]] पर निगाह रखने को कहा। गायकवाड़ ने अपना मुख्य ठिकाना [[बड़ौदा]] को बनाया था। | ||
*पिलाजी गायकवाड़ की 1732 ई. में हत्या कर दी गई और उसका पुत्र [[दामाजी गायकवाड़ द्वितीय]] उत्तराधिकारी बना। | *पिलाजी गायकवाड़ की 1732 ई. में हत्या कर दी गई और उसका पुत्र [[दामाजी गायकवाड़ द्वितीय]] उत्तराधिकारी बना। | ||
*दामाजी गायकवाड़ द्वितीय | *दामाजी गायकवाड़ द्वितीय सन् 1761 ई. में [[पानीपत]] के युद्ध में मौजूद था और युद्ध में हार हो जाने के बाद वह वहाँ से भाग निकला। | ||
*सन 1768 ई. में दामाजी गायकवाड़ द्वितीय की मृत्यु हो गई। | *सन 1768 ई. में दामाजी गायकवाड़ द्वितीय की मृत्यु हो गई। | ||
*दामाजी गायकवाड़ द्वितीय के कई पुत्र थे, जिनमें 1768 से 1800 ई. तक लगातार उत्तराधिकार का युद्ध चलता रहा। | *दामाजी गायकवाड़ द्वितीय के कई पुत्र थे, जिनमें 1768 से 1800 ई. तक लगातार उत्तराधिकार का युद्ध चलता रहा। |
14:04, 6 मार्च 2012 का अवतरण
- गायकवाड़ एक प्रसिद्ध मराठा वंश, जो पेशवा बाजीराव प्रथम (1720-1740 ई.) के शासनकाल में सत्ता में आया था।
- इस वंश के संस्थापक दामाजी गायकवाड़ प्रथम के बारे में कुछ भी ठीक से ज्ञात नहीं है।
- दामाजी गायकवाड़ प्रथम के भतीजे पिलाजी गायकवाड़ (1721-32) के जीवन काल में यह वंश प्रमुखता में आया।
- पिलाजी गायकवाड़ राजा साहू के सेनापति खाण्डेराव दाभाड़े के गुट का था। उसने 1720 ई. में सूरत से 50 मील पूर्व सौनगढ़ में एक दुर्ग का निर्माण कराया था।
- 1731 ई. में पिलाजी 'बिल्हापुर' अथवा 'बालापुर' के युद्ध में खाण्डेराव के पुत्र और उत्तराधिकारी त्र्यम्बकराव दाभाड़े की तरफ़ से लड़ा।
- किन्तु इस युद्ध में दाभाड़े की पराजय और मृत्यु हो जाने पर पिलाजी ने पेशवा बाजीराव प्रथम के साथ संधि कर ली।
- पेशवा ने उसे गुजरात पर निगाह रखने को कहा। गायकवाड़ ने अपना मुख्य ठिकाना बड़ौदा को बनाया था।
- पिलाजी गायकवाड़ की 1732 ई. में हत्या कर दी गई और उसका पुत्र दामाजी गायकवाड़ द्वितीय उत्तराधिकारी बना।
- दामाजी गायकवाड़ द्वितीय सन् 1761 ई. में पानीपत के युद्ध में मौजूद था और युद्ध में हार हो जाने के बाद वह वहाँ से भाग निकला।
- सन 1768 ई. में दामाजी गायकवाड़ द्वितीय की मृत्यु हो गई।
- दामाजी गायकवाड़ द्वितीय के कई पुत्र थे, जिनमें 1768 से 1800 ई. तक लगातार उत्तराधिकार का युद्ध चलता रहा।
- 1800 ई. में दामाजी गायकवाड़ द्वितीय के बड़े लड़के गोविन्दराव का पुत्र सिंहासन पर आसीन हुआ, जिसने 1819 ई. तक शासन किया।
- इस दौरान गायकवाड़ वंश ने अंग्रेज़ों के साथ शान्तिपूर्ण सम्बन्ध बनाये रखा और बिना किसी युद्ध के 1805 ई. में आश्रित संधि कर ली।
- गायकवाड़ वंश अंग्रेज़ों के प्रति वफ़ादार बना रहा और इस कारण दूसरे और तीसरे आंग्ल-मराठा युद्धों में अन्य मराठा सरदारों को जन-धन की जो अपार क्षति उठानी पड़ी, उससे वह बच गया।
- आनन्दराव का उत्तराधिकारी उसका भाई सयाजीराव द्वितीय (1819-47) बना और उसके बाद उसके तीन पुत्र गणपतिराव (1847-56), खाण्डेराव (1856-70) और मल्हारराव (1870-75) क्रमश: सिंहासन पर आसीन हुए।
- मल्हारराव पर कुशासन और ब्रिटिश रेजीडेंट कर्नल फ़ेयरे को विष देकर मरवा डालने का अभियोग चलाया गया।
- मल्हारराव को गिरफ्तार कर लिया गया और वाइसराय लॉर्ड नार्थब्रुक द्वारा नियुक्त आयोग के सामने उस पर मुक़दमा चलाया गया।
- हत्याभियोग पर आयोग के सदस्यों में मतभेद था, अत: मल्हारराव को बरी कर दिया गया, किन्तु दुराचरण और कुशासन के आरोप में उसे गद्दी से उतार दिया गया।
- मल्हारराव के कोई संतान नहीं थी, इसलिए भारत सरकार ने सयाजीराव नामक बालक को, जिसका गायकवाड़ वंश से दूर का सम्बन्ध था, गद्दी पर बैठा दिया।
- सरकार ने नये शासक के अल्पवयस्क रहने तक प्रशासन सर टी. माधवराव के हाथों के सुपुर्द कर दिया।
- सयाजीराव तृतीय ने 1875 ई. में शासन सम्भाला और 1933 ई. में उसकी मृत्यु हुई।
- सयाजीराव ने अपने को देशी रजवाड़ों में सर्वाधिक योग्य और जागरूक शासक सिद्ध किया और बड़ौदा को भारत का सर्वाधिक उन्नतिशील राज्य बना दिया।
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ
भट्टाचार्य, सच्चिदानन्द भारतीय इतिहास कोश, द्वितीय संस्करण-1989 (हिन्दी), भारत डिस्कवरी पुस्तकालय: उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान, 124।