"कात्यायन": अवतरणों में अंतर
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
छो (Text replace - "{{ॠषि-मुनि}}" to "==सम्बंधित लिंक== {{ॠषि-मुनि2}} {{ॠषि-मुनि}}") |
व्यवस्थापन (वार्ता | योगदान) छो (Text replace - "==सम्बंधित लिंक==" to "==संबंधित लेख==") |
||
पंक्ति 47: | पंक्ति 47: | ||
<br /> | <br /> | ||
== | ==संबंधित लेख== | ||
{{ॠषि-मुनि2}} | {{ॠषि-मुनि2}} | ||
{{ॠषि-मुनि}} | {{ॠषि-मुनि}} | ||
__INDEX__ | __INDEX__ |
13:35, 14 सितम्बर 2010 का अवतरण
प्राचीन साहित्य में ‘कात्यायन’ के अनेक सन्दर्भ मिलते हैं-
- ’कात्यायन’ विश्वामित्र कलोत्पन्न एक प्राचीन ॠषि थे। उन्होंने 'श्रौतसूत्र', 'गृह्यसूत्र' आदि की रचना की थी।
- गोमिल नामक एक प्राचीन ॠशि के पुत्र का नाम कात्यायन था। इनके रचे हुए तीन ग्रन्थ कहे जाते हैं- ‘ग्रह्य-संग्रह’, ‘छन्दःपरिशिष्ट’ और ‘कर्म प्रदीप’।
- ‘कात्यायन’ एक बौद्ध आचार्य थे जिन्होंने ‘अभिधर्म ज्ञान प्रस्थान’ नामक ग्रन्थ की रचना की थी। इनका समय बुद्ध से 45 वर्ष उपरान्त माना जाता है।
- एक अन्य बौद्ध आचार्य थे जिन्होंने ‘पालि व्याकरण’ की रचना की थी और जो पालि में ‘कच्चयान’ नाम से प्रसिद्ध हैं।
- प्रसिद्ध महर्षि तथा व्याकरण शास्त्र के प्रणेता जिन्होंने पाणिनीय अष्टाध्यायी का परिशोधन कर उस पर वार्तिक लिखा था। कुछ लोग ‘प्राकृत प्रकाश’ के रचनाकार वररुचि को इनसे अभिन्न मानते है।
- कात्यायान के समय के प्रश्न को लेकर विद्वानों में मतभेद है।
- कात्यायन का समय मैक्समूलर के अनुसार चौथी शताब्दी ईसा पूर्व तथा बेबर के अनुसार ईसा के जन्म के 25 वर्ष पूर्व है।
- व्याकरण के अतिरिक्त ‘श्रोत सूत्रों’ और ‘यजुर्वेद प्रातिशाख्य’ के भी रचयिता कात्यायन ही माने जाते हैं।
- बेबर ने इनके सूत्रों का सम्पादन किया है। कात्यायन को एक स्मृति का भी रचनाकार कहा जाता है।
- कथा सरित्सागर के अनुसार ये पुष्पदन्त नामक गन्धर्व के अवतार थे।
- कात्यायन के नाम से प्राप्त प्रसिद्ध ग्रन्थों की सूची इस प्रकार हैं-
- श्रौत सूत्र
- इष्टि पद्धति
- गृह परिशिष्ट
- कर्म प्रदीप
- श्राद्ध कल्प सूत्र
- पशु बन्ध सूत्र
- प्रतिहार सूत्र
- भ्राजश्लोक
- रुद्रिविधान
- वार्तिक पाठ
- कात्यायनी शांति
- कात्यायनी शिक्षा
- स्नान विधि
- कात्यायन कारिका
- कात्यायन प्रयोग
- कात्यायन वेद प्राप्ति
- कात्यायन शाखा भाष्य
- कात्यायन स्मृति
- कात्यायनोपनिषद
- कात्यायन गृह कारिका
- वृषोत्सगं पद्धति
- आतुर सन्यास विधि
- गृह्यसूत्र
- शुक्ल यजुःप्रातिशाख्य
- प्राकत प्रकाश
- अभिधर्म ज्ञान प्रस्थान।
- भ्रमवश ये सभी ग्रंथ वररुचि कात्यायन के माने जाते हैं किन्तु यह उचित ज्ञात नहीं होता। इनमें से अनेक ग्रन्थ अप्राप्य हैं।
संबंधित लेख