3 अगस्त
ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 3 अगस्त वर्ष का 215 वाँ (लीप वर्ष में यह 216 वाँ) दिन है। साल में अभी और 150 दिन शेष हैं।
3 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
- 2000 - ब्रिटेन की 'क्वीन मदर' द्वारा अपनी 100वीं वर्षगांठ मनायी गई।
- 2004 - अमेरिकी अंतरिक्ष यान मैसेंजर बुध ग्रह के लिए रवाना हुआ।
- 2006 - संयुक्त राज्य अमेरिका ने कहा कि वह भारत को यूरेनियम संवर्धन में सहायता नहीं देगा।
- 2007 - इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के लिए रवाना हुआ रूसी अंतरिक्ष यान प्रोग्रेस एम-61 सफलतापूर्वक अपनी कक्षा में पहुँचा। लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो में हुई एक ट्रेन दुर्घटना में 100 लोगों की मृत्यु।
3 अगस्त को जन्मे व्यक्ति
- 1982 - शांतनु ठाकुर - जानेमाने राजनीतिज्ञ हैं जिनका सम्बंध भारतीय जनता पार्टी से है।
- 1933 - शशिकला - भारतीय हिन्दी सिनेमा की प्रसिद्ध खलनायिकाओं में से एक थीं।
- 1846 - मैथिलीशरण गुप्त, खड़ी बोली के महत्त्वपूर्ण कवि।
- 1890 - श्रीप्रकाश - भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी और पाकिस्तान में प्रथम उच्चायुक्त
- 1916 - शकील बदायूँनी, भारतीय गीतकार और शायर
- 1939 - अपूर्व सेनगुप्ता, भारतीय क्रिकेटर।
- 1956 - बलविंदर संधू, भारतीय क्रिकेटर।
- 1960 - गोपाल शर्मा, भारतीय क्रिकेटर।
- 1984 - सुनील छेत्री - प्रसिद्ध भारतीय फ़ुटबॉल खिलाड़ी हैं, जो वर्तमान में मोहन बागान एसी के लिए खेल रहे हैं।
- 1941 - बाबा हरभजन सिंह - भारतीय सेना का एक सैनिक।
- 1936 - छन्नूलाल मिश्रा - भारतीय शास्त्रीय गायक
- 1934 - विश्व भूषण हरिचंदन - आंध्र प्रदेश के वर्तमान राज्यपाल हैं।
- 1919 - जयदेव - भारतीय संगीतकार तथा बाल अभिनेता।
- 1908 - रोहित मेहता - प्रसिद्ध साहित्यकार, विचारक, लेखक, दार्शनिक, भाष्यकार और स्वतंत्रता सेनानी थे।
बाहरी कड़ियाँ
संबंधित लेख