वेलिग्राम

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

वेलिग्राम ज़िला मंगलोर, कर्नाटक का एक ग्राम है। इस स्थान का प्राचीन नाम 'वेललि' था। इस छोटे-से ग्राम में जो उडुपी क्षेत्र के अंतर्गत माना जाता है, माघ माह में शुक्ल पक्ष की सप्तमी 1295 विक्रम संवत[1] में प्रसिद्ध दार्शनिक मध्वाचार्य का जन्म हुआ था।

  • मध्वाचार्य के पिता भार्गवगोत्रीय नारायण भटट् थे तथा इनकी माता का नाम वेदवती था।
  • माध्व का बचपन का नाम 'वासुदेव' था। ये 'द्वैत सिंद्धांत' के प्रतिपादक तथा भक्तिमार्ग के परिपोषक थे।
  • इस स्थान को 'वेल्ले' भी कहते हैं। यह उडुपी से सात मील दूर है।[2]


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. =238 ई.
  2. ऐतिहासिक स्थानावली |लेखक: विजयेन्द्र कुमार माथुर |प्रकाशक: राजस्थान हिन्दी ग्रंथ अकादमी, जयपुर |संकलन: भारतकोश पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 877 |

संबंधित लेख