रुद्रसेन द्वितीय

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

रुद्रसेन द्वितीय (शासनकाल 385 से 390 ई.) वाकाटक शासक पृथ्वीसेन प्रथम (शासनकाल (350 से 365 ई.)) का पुत्र और उसका उत्तराधिकारी था। वह रुद्रसेन प्रथम (335 ई. ) का पौत्र था।[1]

  • इसके समय में वाकाटकों की शक्ति काफ़ी बढ़ी हुई थी। इसीलिए चन्द्रगुप्त द्वितीय ने अपनी पुत्री प्रभावती गुप्ता का विवाह उसके साथ कर दिया।
  • दुर्भाग्यवश 385 से 390 ई. तक सफलतापूर्वक राज्य करने के उपरान्त रुद्रसेन द्वितीय की मृत्यु हो गई।
  • रुद्रसेन की मृत्यु के बाद क़रीब 13 वर्ष तक प्रभावती गुप्ता ने अपने अल्प वयस्क पुत्र की संरक्षिका के रूप में अपने पिता के सहयोग से शासन किया।
  • प्रभावती के पुत्र दामोदर सेन ने 'प्रवरसेन' की उपाधि धारण की।
  • प्रवरसेन नगर की स्थापना दामोदर सेन द्वारा की गई थी।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. भारतीय इतिहास कोश |लेखक: सच्चिदानन्द भट्टाचार्य |प्रकाशक: उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान |पृष्ठ संख्या: 412 |

संबंधित लेख