प्रभात ख़बर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
प्रतीक चिह्न, प्रभात ख़बर

प्रभात ख़बर एक हिन्दी समाचार पत्र है जो रांची, जमशेदपुर, कोलकाता, और देवघर से प्रकाशित होता है।
ये समाचार पत्र भारत के कई राज्यों में (बिहार, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल और उड़ीसा के कुछ हिस्सों में) दैनिक प्रकाशित होता है।

स्थापना

प्रभात ख़बर अगस्त 1984 में रांची, (झारखंड की राजधानी) में स्थापित किया गया था।

प्रसिद्धि

‘प्रभात ख़बर’ टॉप टेन हिंदी अखबारों के बीच नौवें नंबर पर पहुंच गया है। गौरतलब है कि दूसरी तिमाही के दौरान, वह दसवें नंबर पर था। तीसरी तिमाही के जारी नतीजों में, एआईआर के मुताबिक़, ‘प्रभात खबर’ की पाठक संख्या 14 लाख 65 हजार है। इस दौरान, उसकी पाठक संख्या में 1 लाख 19 हजार का इजाफा हुआ है। दूसरी तिमाही के दौरान, उसकी पाठक संख्या 13 लाख 46 हजार रही थी। [1]

आईआरएस सर्वे के अनुसार

आईआरएस सर्वे के अनुसार, झारखंड के जमशेदपुर में, ‘प्रभात ख़बर’ 2 लाख 10 हजार पाठकों के साथ, नंबर वन पर रहा। जबकि रांची में, ‘प्रभात ख़बर’ 2 लाख 23 हजार पाठकों के साथ टॉप पर रहा। जमशेदपुर में, ‘प्रभात ख़बर’ और ‘दैनिक जागरण’ के बीच पाठक संख्या में 83 हजार पाठकों का अंतर रहा है।‘आज’ को रांची और जमशेदपुर दोनों जगह चौथा स्थान मिला है। रांची में इसके पाठकों की संख्या 21 हजार है तो जमशेदपुर में केवल 3 हजार है।[2]


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख