प्रताप चंद्र रेड्डी को मिले पुरस्कार एवं सम्मान

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
प्रताप चंद्र रेड्डी विषय सूची


प्रताप चंद्र रेड्डी को मिले पुरस्कार एवं सम्मान
डॉ प्रताप रेड्डी
पूरा नाम प्रताप चंद्र रेड्डी
जन्म 1933
जन्म भूमि अरागोंदा, मद्रास
कर्म भूमि भारत
कर्म-क्षेत्र उद्योगपति
शिक्षा स्टेनली मेडिकल कॉलेज
पुरस्कार-उपाधि पद्म विभूषण
प्रसिद्धि अपोलो अस्पताल समूह के संस्थापक
नागरिकता भारतीय
अन्य जानकारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष के रूप में डॉ प्रताप सी रेड्डी ने उप समितियों का गठन किया जिन्हे भारतीय अस्पतालों की मान्यता (अक्क्रेडिटेशन) के लिए मानकों को तय करने का काम सौंपा गया।
अद्यतन‎

डॉ प्रताप रेड्डी को निजी स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र के विकास में उनके योगदान और स्वास्थय सेवा क्षेत्र में लाइसेंस, आयात प्रतिबंध, अंग प्रत्यारोपण से संबंधित कई विनियामक परिवर्तन में उनकी भूमिका के लिए 1991 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।[1]

सम्मान और पुरस्कार

  • उन्हें मदर टेरेसा “सिटीजन ऑफ़ द ईयर” पुरस्कार से भी सम्मानित किया।
  • उन्हें हार्वर्ड स्कूल प्रकाशन द्वारा स्वास्थ्य उद्योग में अग्रणी प्रयासों के लिए सम्मानित किया गया।
  • होस्पिमेडिका इंटरनेशनल द्वारा ‘लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड’ प्रदान किया गया।
  • दक्षिणी कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय द्वारा ‘एशिया प्रशांत बायो बिजनेस लीडरशिप अवार्ड’ प्राप्त हुआ।
  • आईसीआईसीआई समूह द्वारा ‘मॉडर्न मेडिकेयर एक्सीलेंस अवार्ड’ दिया गया।
  • नवम्बर 2009 में भारत सरकार ने एक डाक टिकट के रिलीज करके अपोलो अस्पताल समूह के स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में योगदान को सम्मानित किया।
  • मार्च 2010 में भारत सरकार ने डॉ प्रताप सी रेड्डी को देश का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘पद्म विभूषण’ प्रदान कर सम्मानित किया।[1]

योगदान

डॉ प्रताप सी रेड्डी के नेतृत्व में, अपोलो समूह ने लोक सेवा के कई कार्य जैसे “सेव अ चाइल्ड्स हार्ट फाउंडेशन” (सच), कैंसर के इलाज के लिए “क्योर फाउंडेशन”, “इंडियन हेड इंजरी फाउंडेशन” (IHIF), ‘डिस्टेंस हेल्थकेयर एडवांसमेंट’ (DISHA) और ऐसे कई कार्य किये हैं जिससे गंभीर बिमारियों से जूझते लोगों के जीवन में परिवर्तन आया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष के रूप में डॉ प्रताप सी रेड्डी ने उप समितियों का गठन किया जिन्हे भारतीय अस्पतालों की मान्यता (अक्क्रेडिटेशन) के लिए मानकों को तय करने का काम सौंपा गया।[1]


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. 1.0 1.1 1.2 प्रताप सी रेड्डी (हिन्दी) itshindi.com। अभिगमन तिथि: 29 अक्टूबर, 2017।

संबंधित लेख