पुलिस प्रभाग

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

पुलिस प्रभाग भारत के गृह मंत्रालय के अधीन भारतीय पुलिस सेवा (आई.पी.एस.) के संवर्ग नियन्त्रमक प्राधिका‍री के रूप में कार्य करता है और पुलिस कार्मिकों के प्रशिक्षण, उत्कृष्ट/अद्वितीय सेवा और वीरता इत्यादि के लिए राष्ट्रपति के पुलिस पदक प्रदान करने और कुछ केन्द्रीय पुलिस संगठनों नामत: - सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी, हैदराबाद; राष्ट्रीय अपराध एवं विधि विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली; पूर्वोत्तर पुलिस अकादमी, शिलांग और पुलिस अनुसन्धान एवं विकास ब्यूरो, नई दिल्ली; केन्द्रीय गुप्तचर प्रशिक्षण विद्यालय, कोलकाता, चण्डीगढ़ एवं हैदराबाद के पुलिस प्रशिक्षण एवं अनुसन्धान के प्रशासनिक एवं वित्तीय तथा अन्य मामलों को देखता है। पुलिस प्रशिक्षण के लिए केन्द्रीय अकादमी, भोपाल से सम्बन्धित मामलों को देखता है और विद्रोह से निपटने तथा आतंकवाद रोधी विद्यालयों (सी.आई.ए.टी.) की स्थापना के लिए राज्य सरकारों को सहायता प्रदान करता है।

आबंटित विषय

(क) आई.पी.एस. संवर्ग से सम्बन्धित मामले

  • आई.पी.एस. अधिकारियों की नियुक्ति सहित आई.पी.एस. संवर्ग प्रबन्धन से सम्बन्धित गतिविधियां
  • राज्य पुलिस अधिकारियों को आई.पी.एस. में शामिल करना
  • संवर्ग संख्या का पुनरीक्षण
  • डी.आई.जी. और उससे ऊपर के स्तर के पदों के लिए केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति का पैनल तैयार करना
  • केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनाती
  • संवर्ग में परिवर्तन अथवा राज्य-दर-राज्य प्रतिनियुक्ति और इनसे सम्बन्धित न्यायिक मामले।
  • उनकी ए.सी.आर. के रख-रखाव सहित उनके सेवा सम्बन्धी और सतर्कता मामले भी इस प्रभाग द्वारा देखे जाते हैं।

(ख) पुलिस कार्मिकों से सम्बन्धित अन्य मामले

  • पुलिस कार्मिकों को पुलिस पदक प्रदान करना।
  • दूसरे देशों द्वारा प्रायोजित/आयोजित किए जाने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए पुलिस कार्मिकों का नामांकन करना।
  • दूसरे देशों के पुलिस कार्मिकों को भारत में प्रशिक्षण प्रदान करना।
  • संयुक्त राष्ट्रं अभियानों में पुलिस अधिकारियों की तैनाती करने के साथ-साथ पुलिस अधिकारियों को विदेशों में प्रतिनियुक्ति पर भेजने के प्रस्ताव देना।
  • अर्ध सैनिक बलों के सेवा-निवृत्त कार्मिकों के कल्याण/शिकायतों से सम्बन्धित मामले।

(ग) प्रशिक्षण संस्था‍नों का प्रबन्ध न एवं उससे सम्बान्धित गतिविधियां

  • तीन केन्द्रीय पुलिस प्रशिक्षण संस्थानों नाम-
    • सरदार वल्लरभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी, हैदराबाद
    • राष्ट्रीय अपराध एवं विधि विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली
    • पूर्वोत्तर पुलिस अकादमी, बारापानी
  • शिलांग के प्रशासनिक एवं वित्तीय तथा अन्य मामले।
  • पुलिस अनुसन्धादन एवं विकास ब्यूरो, नई दिल्ली के प्रशासनिक एवं वित्तीय मामले।
  • राज्यों में पुलिस प्रशिक्षुओं के लिए केन्द्रीय अकादमी, भोपाल से सम्बन्धित मामलों को देखना
  • विद्रोह से निपटने तथा आतंकवाद रोधी विद्यालयों (सी.आई.ए.टी.) की स्थापना के लिए राज्य सरकारों को सहायता प्रदान करना।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख