तेनज़िंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार, 2020
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
(तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार, 2020 से अनुप्रेषित)
तेनज़िंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार (अंग्रेज़ी: Tenzing Norgay National Adventure Award) भारत सरकार द्वारा प्रदान किया जाने वाला पुरस्कार है। यह खेलों में उच्चतम साहसिक गतिविधियों तथा प्रदर्शन के लिये दिया जाता है। इस पुरस्कार का नाम तेनजिंग नोर्गे के नाम पर रखा गया है, जो 1953 में एडमंड हिलेरी के साथ माउंट एवरेस्ट के शिखर पर पहुंचने वाले पहले दो व्यक्तियों में से एक थे।
- तेनज़िंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार युवा मामलों और खेल मंत्रालय द्वारा प्रतिवर्ष प्रदान किया जाता है।
- पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं को पिछले तीन वर्षों में "भूमि, समुद्र और वायु पर साहसिक गतिविधियों के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धि" के लिए सम्मानित किया जाता है।
- लाइफटाइम अचीवमेंट उन व्यक्तियों को दिया जाता है, जिन्होंने उत्कृष्टता का प्रदर्शन किया है और साहसिक खेलों के प्रचार में खुद को समर्पित किया है।
- साल 2020 तक इस पुरस्कार में तेनजिंग नोर्गे की एक कांस्य प्रतिमा के साथ-साथ 5 लाख रुपये का नकद पुरस्कार शामिल है।
पुरस्कार प्राप्तकर्ता
क्र.स. | वर्ष | नाम | खेल क्षेत्र |
---|---|---|---|
1. | 2020 | अनिता देवी | लैंड एडवेंचर |
2. | 2020 | सरफराज सिंह | लैंड एडवेंचर |
3. | 2020 | ताका तामुत | लैंड एडवेंचर |
4. | 2020 | नरेंद्र सिंह | लैंड एडवेंचर |
5. | 2020 | केवल हिरेन कक्का | लैंड एडवेंचर |
6. | 2020 | सत्येंद्र सिंह | वॉटर एडवेंचर |
7. | 2020 | गजानंद यादव | एयर एडवेंचर |
8. | 2020 | दिवंगत मगान बिसा | लाइफ टाइम अचीवमेंट |
|
|
|
|
|