Refresh

This website m.bharatdiscovery.org/india/%E0%A4%9C%E0%A4%BC%E0%A5%8B%E0%A4%9C%E0%A4%BF%E0%A4%B2%E0%A4%BE_%E0%A4%A6%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%BE is currently offline. Cloudflare\'s Always Online™ shows a snapshot of this web page from the Internet Archive\'s Wayback Machine. To check for the live version, click Refresh.

ज़ोजिला दर्रा

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें
ज़ोजिला दर्रा
ज़ोजिला दर्रा
ज़ोजिला दर्रा
विवरण 'ज़ोजिला दर्रा' हिमालय का एक प्रमुख दर्रा है। इसके द्वारा श्रीनगर और लेह सड़क मार्ग से जुड़ते हैं।
स्थिति जम्मू-कश्मीर, भारत
ऊँचाई 3528 मीटर
पर्वत श्रृंखला हिमालय
अन्य जानकारी अत्यधिक बर्फ़बारी के कारण यह दर्रा शीत ऋतु में बंद रहता है। 'सीमा सड़क संगठन' (बी.आर.ओ.) द्वारा इसे वर्ष की अधिकतर अवधि तक खोले रखने की कोशिश की जाती रही है।

ज़ोजिला जम्मू और कश्मीर में जास्कर श्रेणी में स्थित एक प्रसिद्ध दर्रा है। यह दर्रा हिमालय के अन्तर्गत आता है। इसके द्वारा श्रीनगर और लेह सड़क मार्ग से जुड़ते हैं। ज़ोजिला दर्रे पर भूस्खलन के कारण सड़क खिसकने का डर सदा बना रहता है।

  • यह दर्रा समुद्र तल से लगभग 3528 मीटर (11575 फीट) की ऊँचाई पर स्थित है।
  • ज़ोजिला दर्रा श्रीनगर को कारगिल और लेह से जोड़ता है।
  • अत्यधिक बर्फ़बारी के कारण यह दर्रा शीत ऋतु में बंद रहता है।
  • 'सीमा सड़क संगठन' (बी.आर.ओ.) द्वारा इसे वर्ष की अधिकतर अवधि तक खोले रखने की कोशिश की जाती रही है।
  • इस दर्रे की देखभाल और इस पर से बर्फ हटाने के लिए 'सीमा सड़क संगठन' द्वारा एक 'बीकॅान फोर्स'[1] की स्थापना भी की गयी है।
  • श्रीनगर-ज़ोजिला मार्ग को केंद्र सरकार द्वारा 'राष्ट्रीय राजमार्ग-1डी' के रूप में घोषणा की गयी है।
  • सन 1948 में पाकिस्तान ने इस दर्रे पर क़ब्ज़ा कर लिया था, परन्तु भारतीय सेना ने आश्चर्यजनक रूप से इतनी ऊंचाई पर टैंको का इस्तेमाल करते हुए ऑपरेशन 'बाइसन' के तहत इस पर पुनः कब्ज़ा कर लिया।[2]


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. Beacon Force
  2. भारत में हिमालय के प्रमुख दर्रे (हिन्दी) वाइवेस पेनोरमा। अभिगमन तिथि: 23 नवम्बर, 2014।

संबंधित लेख