ग्रेट सेंट बर्नार्ड

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

ग्रेट सेंट बर्नार्ड स्विस आल्प्स का एक दर्रा, जिसकी ऊँचाई समुद्र तल से लगभग 8,111 फुट है। इसके पूर्व में माउंट वेलन तथा पश्चिम में प्वाइंट डि ड्रोनाज नामक पर्वत श्रेणियाँ हैं।

  • इस दर्रे का पता रोम वालों को 57 ई. पू. में ही लग गया था।
  • यहाँ एक सैनिक राजमार्ग की स्थापना 76 ई. में हो गई थी, जिसके अवशेष अब भी मिलते हैं।
  • ग्रेट सेंट बर्नार्ड दर्रे के सिरे पर रोम राज्यकाल का बना हुआ जूपिटर पोनिनस का एक देवालय है, जो 1890-1893 ई. की खोदाई में प्राप्त हुआ था।
  • इसकी चोटी पर सन 962 ई. में मेंथान के सेंट बर्नार्ड ने एक विश्राम गृह बनवाया था, जिसमें आजकल प्राचीन वस्तुओं का एक अति सुंदर संग्रहालय है।[1]


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. ग्रेट सेंट बर्नार्ड (हिन्दी) भारतखोज। अभिगमन तिथि: 08 अगस्त, 2014।

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख