घोषणापत्र

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

घोषणापत्र (अंग्रेज़ी: Manifesto) प्राय: एक व्यक्ति या समूह द्वारा उन सिद्धांतों और नीतियों की घोषणा है जिसमें आम जनता का हित निहित हो। समसामयिक जीवन से संबंधित घोषणा का साधारणतम रूप वह है जिसे राजनीतिक दल, विशेषकर चुनाव के अवसर पर, प्रसारित करते हैं। ऐसे दलों से यह अपेक्षा की जाती है कि वे जनता को अपने चुनाव में समर्थन की माँग का कारण बताते हुए उन नीतियों तथा योजनाओं को भी स्पष्ट करें, जिन्हें वे अपनी सरकार बनाने पर कार्यान्वित करेंगे।

धार्मिक घोषणापत्र

गंभीर अर्थ में मानव की कुछ उदात्त वाणियाँ (Pronouncements) घोषणापत्र की प्रकृति में उपस्थित समझी जा सकती हैं। वस्तुत: वह ऐसी आध्यात्मिक अनुभूति का साक्षात्कार है जिससे उसका लाभ अधिक से अधिक लोग उठा सकें। जब हमारे भारतीय ऋषियों ने 'सोऽहम्‌' (वह मैं हूँ) और 'तत्वमसि' (वह तू है) की घोषणा की तो महान्‌ घोषणापत्रों की भाँति यह चरम सत्य की अभिव्यक्ति थी। जब हमारे आश्रमों से यह सुंदर शब्द ध्वनित हुआ-

'शृण्वंतु विश्वे अमृतस्य पुत्रा: आ येधामानि दिव्यानि तस्थु:, जानाम्यहं तं पुरुषं महांतमादित्य वर्णम्‌ तमस: परस्तात्‌'

तो यह घोषणापत्र का एक शालीनतम उदाहरण बन गया।

बाइबिल में वर्णन है कि जब प्रभु ईसा पीटर की भाँति शिष्य बनने को उत्सुक मछुओं से मिले, उन्होंने संक्षेप में उनसे कहा- 'मेरा अनुसरण करो'। तत्पश्चात्‌ पर्वत शिखर से उन्होंने एक महत्वपूर्ण उपदेश दिया जो धर्म का महान्‌ घोषणापत्र है। रोमनों के लिये सेंट पाल के तथा ईसाई कारिंथियनों और दूसरों के लिये लिखे गए अन्य धर्मपत्र प्राय: घोषणापत्रों की शैली में हैं किंतु ये अत्यंत हृदयस्पर्शी हैं। इस्लाम का प्रचार आश्चर्यजनक रूप से 'क़ुरआन शरीफ़' के नारे से हुआ। वह उत्कृष्ट घोषणापत्र के रूप में समझा जा सकता है-

'ईश्वर के अतिरिक्त और कुछ भी सत्य नहीं है, और मोहम्मद उसका पैगंबर है।'

दर्शन संबंधी घोषणापत्र

जब प्लेटो ने अपने 'रिपब्लिक' में यह विचार प्रतिपादित किया कि 'राज्य के अध्यक्ष दार्शनिक हों, और दार्शनिक अध्यक्ष हों' तब उसने एक अर्थ में संसार के सम्मुख चिरस्थायी शक्ति और आकर्षण का घोषणापत्र प्रस्तुत किया। टामस मोर (16वीं शताब्दी) ने मानव जाति को अपने 'यूटोपिया' ग्रंथ द्वारा दूसरा घोषणापत्र दिया। रूसो का 'सोशल कांट्रैक्ट' (18वीं शताब्दी) जो 'मनुष्य स्वतंत्र उत्पन्न हुआ था, किंतु सर्वत्र बंधन में है', आदि अविस्मरणीय शब्दों से आंरभ होता है, मानवीय चेतना का महान्‌ घोषणापत्र है। इसी श्रेणी में साम्यवादी घोषणापत्र (1848) आता है जिसे मार्क्स ने एंजेल्स के सहयोग से लिखा।

ऐतिहासिक घोषणापत्र

अंग्रेजी क्रांति (1641-60) ने बहुत बड़ी संख्या में पत्र पत्रिकाओं को जन्म दिया। वे सभी तत्कालीन विचारों को व्यक्त करने वाले बहुत प्रभावशाली घोषणापत्र थे। 'लेवेलर्स', 'डिगर्स' और विशेषत: मिल्टन ने 'कामनवेल्थ' के उत्थान के लिये बहुत लिखा। मिल्टन ने सम्राट् के मृत्युदंड को न्यायपूर्ण सिद्ध करते हुए कुछ पुस्तकें लैटिन में लिखीं ताकि उनका अंतरराष्ट्रीय पैमाने पर प्रचार हो। वे सभी सच्चे अर्थों में अंग्रेजी क्रांति के घोषणापत्र थे। ब्रिटेन के विरुद्ध अमरीकी उपनिवेशों में विद्रोह ने स्वतंत्रता के एलना (Declaration) के रूप में एक बहुत गंभीर घोषणापत्र प्रस्तुत किया। इसका अनुसरण फ्रांसीसी क्रांति के लेखपत्र ने, जो संसार के लिय घोषणापत्र था, मनुष्य के अधिकारों को घोषित करके किया (1991)। यह कथन, कि सभी मनुष्य समान उत्पन्न हुए हैं, और उन्हें जीवनयापन, स्वतंत्रता और सुखभोग के समान अधिकार हैं, संसार की संपत्ति हो गया है।

साहित्यिक घोषणापत्र

अंग्रेज कवि शेली (1792-1822) ने कवियों को 'अज्ञापित विधायक' कहा है। उसकी कुछ कविताएँ घोषणापत्रों के समान हैं। जैसे-

ओ पवन, इस सुप्त जग के लिये
मेरे होठों द्वारा (घोषित)
दिव्य संदेश का तूर्य बन जा
यदि शीत ऋतु आती है
क्या वसंत दूर रह सकता है?

राजनैतिक घोषणापत्र

1848 में 'साम्यवादी घोषणापत्र' प्रकाशित हुआ जो सामाजिक परिवर्तन के आंदोलन का आधारभूत सैद्धांतिक विवरण प्रस्तुत करता है, जिसकी चुनौती समसामयिक इतिहास का बहुत बड़ा तथ्य है। राष्ट्रसंघ का प्रतिज्ञापत्र (1919) और संयुक्त राष्ट्र (1945) का शासनपत्र जैसे प्रलेख भी सच्चे अर्थों में घोषणापत्र कहे जा सकते हैं, जो संसार की महत्वाकांक्षा व्यक्त करते हैं। राजनीतिक दलों के घोषणापत्र, जिनमें निर्वाचन के अवसर पर उनके सिद्धांत, नीतियाँ और योजना संबंधी प्रस्ताव जनता के संमुख स्पष्ट किए जाते हैं, अधिक प्रचलित हैं किंतु इस वस्तुस्थिति को स्मरण रखना बहुत हितकर है कि घोषणापत्र इतिहास में प्रभावशाली ढंग से महत्वपूर्ण रहे हैं। घोषणापत्र, साम्यवादी (कम्यूनिस्ट मैनिफस्टो) : नवंबर, 1847 के अंत में लंदन में साम्यवादी संघ की दूसरी कांग्रेस हुई। इसमें उस काल्पनिक समाजवाद की भर्त्सना की गई जिसका विश्वास तत्कालीन समाजवादियों में प्राय: सामान्य रूप से जम गया था। उस अधिवेशन में षड्यंत्रकारी नीतियों का वहिष्कारकर संगठन को नया रूप दिया गया और एक नई योजना की घोषणा की गई। नवनिर्मित क्रांतिकारी मंच (प्लेटफार्म) के साम्यवादी सिद्धांतों को अंगीकृत कर घोषणापत्र का प्रारूप प्रस्तुत करने का कार्य कार्ल मार्क्स और फ्रेड्रिक एंजेल्स को सौंपा गया।

साम्यवादी घोषणापत्र

इस प्रकार साम्यवादी घोषणापत्र (1848 ) का प्रादुर्भाव हुआ जो प्राय: सर्वश: मार्क्स का कार्य था और जिसपर उस तेजस्वी विचारक की असाधारण प्रतिभा की गहरी छाप थी। यह घोषणापत्र अपनी विषयवस्तु और विचाराधारा में पूर्णत: मौलिक था। इसके साथ ही यह पत्र एक ऐतिहासिक तर्कमीमांसा, युक्तियुक्त विश्लेषण, कार्यक्रम तथा भविष्यवाणी था। मित्र शत्रु दोनों वर्गों ने इसे मूर्धन्य कृति माना है। साम्यवादी घोषणापत्र में इतनी स्पष्टता और शक्ति है जितनी मार्क्स को अबतक प्राप्त न हुई थी, और जितनी, एकाध चमत्कारों एकाध चमत्कारों को छोड़, पीछे भी कभी संभव न हो सकी। इसके अंतर्गत उन्होंने उस पूँजीवाद का ऐतिहासिक उद्देश्य गंभीरतापूर्वक प्रमाणित किया जिसमें उत्पादन के साधनों का तो प्रबल विकास हुआ था किंतु उनका उपयोग सामाजिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये नहीं हो रहा था। इसमें उन्होंने सर्वहारा और मध्यमवर्ग के बीच के तीव्र विरोध, उत्पादन की अराजकता के रूप में प्रकट पूँजीवाद के अंतर्द्वंद्व, वितरण की असमता और संकटों (क्राइसिसों) प्रत्यक्ष किया है। पूँजीवाद की क़ब्र खोदनेवाले नए समाजवादी समाज के विधाता के श्रमिक प्रोलतरियत (सर्वहारा वर्ग) की ऐतिहासिक विश्वव्यापी भूमिका मार्क्स ने अपनी महान् प्रतिभा द्वारा प्रतिष्ठित की है। मार्क्स के अनुसार सांमती समाज के भग्नावशेष से उठा वर्तमान मध्यवर्गीय समाज वर्ग बैर को मिटा नहीं पाया। उसने केवल पुराने वर्गों के स्थान पर नए वर्ग खड़े कर दिए, अत्याचार के नए अवसर, संघर्ष के नए रूप प्रस्तुत कर दिए। वर्तमान राज्यशक्ति समूचे मध्यवर्ग के संगठित कार्यों के प्रशासन के लिये मात्र समिति के अतिरिक्त दूसरा कुछ नहीं है। उपज और उसके यातायात की मध्यवर्गीय दशाओं, मध्यवर्गीय सांपत्तिक संबंध और समग्र रूप से आधुनिक मध्यवर्गीय समाज ने उपज के शक्तिमय साधनों को माया द्वारा स्वायत्त कर लिया है- ये परिस्थितियाँ उस विवश जादूगर की सी हो गई हैं जो अपने जाद से पाताल से आत्माओं को बुला लेने के बाद फिर उन्हें नियंत्रित करने में असमर्थ हो जाता है। मध्यवर्गीय समाज जैसे जैसे विकसित होता है, उसका पतन भी वैसे ही वैसे समीप आता जाता है, क्योंकि वह समाज स्वयं अनिवार्यत: आधुनिक श्रमिकों, विजयी सर्वहाराओं जैसी उन शक्तियों को जन्म देता है जो उसे तोड़कर विघटित कर देंगी।

मार्क्स अपने घोषणापत्र में निर्भीकतापूर्वक लिखते हैं: सभी पूर्ववर्ती आंदोलन अल्पसंख्यकों के आंदोलन थे। सर्वहारा आंदोलन बहुमत द्वारा बहुसंख्यकों के हित में चलाया गया स्वतंत्र आंदोलन है। अंत में वह बहुत प्रभावशाली ढंग से कहते हैं : साम्यवादी अपने विचार और लक्ष्य छिपाने से इनकार करते हैं। वे स्पष्ट घोषित करते हैं, कि उनके उद्देश्यों की सिद्धि वर्तमान सामाजिक व्यवस्था को बलपूर्वक उखाड़ फेंकने से ही हो सकती है। साम्यवादी क्रांति की संभावना से शासक वर्ग काँप उठे लेकिन सर्वहाराओं को सिवा अपनी बेड़ियों के कुछ खोना नहीं। इसके विरुद्ध उन्हें एक समूची दुनिया की संप्राप्ति होगी। सारे देशों के सर्वहाराओं, मिलकर एक हो जाओ।

घोषणापत्र का एक भाग मार्क्स से भिन्न सिद्धांतों और तत्कालीन समाजवादियों में प्रचलित अन्य आंदोलनों का विवेचन कर उन्हें अमान्य सिद्ध करता है। मार्क्स में अपने वास्तविक वातावरण की संकीर्ण सीमाओं से अपने को ऊपर उठा लेने की अद्भुत क्षमता थी; गोया वह चोटी पर खड़े होकर घटित होती उस विकास की धारा को देख रहे हों जिसें अतीत वर्तमान में समाकर दूर भविष्य में उदित हो रहा है। चूँकि वह घोषणापत्र कारखानों के मज़दूरों के महान्‌ और निरंतर बढ़ते हुए आंदोलन सें संबंधित था, निस्संदेह वह विद्वत्तापूर्ण सिद्धांतों का मात्र चार्टर नहीं है। वरन्‌ सामाजिक क्रांति के जिन अघृण्य, अकाट्य नियमों में मार्क्स विश्वास करता था, यह घोषणापत्र उन्हीं की प्रबल अभिव्यक्ति है और इसकी शैली में वह जादू है जिससे इतिहास का हृदय स्पंदित हो उठता है।

स्तालिन ने इस घोषणापत्र को मार्क्सवाद के गीतों का गीत घोषित किया था। साम्यवाद अथवा मार्क्स के संबंध में चाहे कोई जो सोचे, नि:संदेह यह अविस्मरणीय घोषणा है, जिसने इतिहास के एक समूचे युग को अच्छा या बुरा, भरपूर प्रभावित किया है।[1]


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. घोषणापत्र (हिंदी) भारतखोज। अभिगमन तिथि: 24 अक्टूबर, 2014।

संबंधित लेख

शब्द संदर्भ कोश
काश्तकार अंतरराष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय कल्पसिद्धि गाथा उपाख्यान आख्यान शताब्दी सुई न्यग्रोध महाप्राण व्यंजन अन्तःस्थ व्यंजन ओष्ठ्य व्यंजन दन्त्य व्यंजन मूर्धन्य व्यंजन तालव्य व्यंजन कण्ठ्य व्यंजन अव्यय वत्स कुमार किम्पुरुष सत्य वाह संवर्त्तक (हल) स्थावर जरा मोहनास्त्र ऐषीक शस्त्र रात सनातन अनन्त अद्भुत वराह दण्ड विमुख कुकुर वृषध्वज (बहुविकल्पी) यायावर सत्र कुलपति चरु शूर्प यूथनाथ द्वारपाल कलाबत्तू धत्ता कड़वक क्लीब भृंग पतोहू अट्टगत्तर अट्टगम अचल प्रवृत्ति अबोहन अंत-अयम् बराबर क्षेत्र हिरण्य हरणीपर्यंत हल्लि हल्लिकार हलिक हैमन शस्य श्रणी स्ववीर्योपजीविन सुनु सूना स्थान स्थान मान्य स्थल स्थल वृत्ति स्त्रोत चतुर्थ पंचभागिकम गुणपत्र खेत्तसामिक बलिदान कृप्यगृह कुमारगदियानक कुल्यवाप कर्मान्तिक सीमा एकपुरुषिकम उत्पाद्यमानविष्टि आवात आसिहार आलि आघाट आधवाय आदाणक स्कंधावार सीत्य सिद्ध सेवा सेतुबंध सेनाभक्त सर्वमान्य सर्व-आभ्यांतर-सिद्धि सन्निधाता संग्रहत संक्रांत संकर कुल संकर ग्राम साध्य अयनांगल अट्टपतिभाग अस्वयंकृत कृषि अर्धसीतिका अक्षयनीवी अक्षपटलाध्यक्ष अक्षपटल अकृत अकृष्ट अकरदायिन अकरद अग्रहार अग्रहारिक अदेवमातृक अध्यिय-मनुस्सनम नियोग समाहर्ता सालि सकारुकर सद्भाग साचित्त सभा-माध्यम शुल्क शौल्किक शासन रूधमारोधि रोपण रज्जु राजकीय क्षेत्र योगक्षेम यव मेय मासु मूलवाप मंडपिका महात्राण भूतवातप्रत्यय भूमिच्छिद्रन्याय भूमास्क भुक्ति भुज्यमान भोगायक भोगपति भोगगाम भोग भिक्षु हल भिख्खुहलपरिहार भाण्डागारिक ब्रह्मदेय बीत्तुवत्त भद्रभोग भागदुध भैक्षक बीजगण बरज फेणाघात पुस्तपाल पूर्ववाप पुर प्रतिकर प्रदेश पथक पतित पिण्डक पौतवम् पट्टला पार्श्व पर्रु पातक पल्लिका पारिहारिक परिहार पादोनलक्ष पण्यसंस्था परिभोग पंचकुल न्याय कर्णिक निवर्तन व्यामिश्र-भूमि ब्रीहि विविता वित्तोलकर विषामत्ता विलोप वत्थुपति वातक वासेत-कुटम्बिक वार्ता वर्षिकाशस्य वरत्रा वरज विपर्यस्त विपर्यय वापी वापातिरिक्तम् वाप गत्या लांगुल रूपजीवा रूपदर्शक शास्त्रीय कला शास्त्र अस्त्र शस्त्र शास्त्रीय थाना सूत्र स्वभाव सव्यसाची पुण्य तिथि जयंती सैर रंगशाला तरणी तरणि जातक घोषणापत्र गोधूलि महामाया वितान मेहराब शर्करा गज़ यातना शिविर समन्वयवाद गोष्ठी कचहरी अनामिका (उँगली) मध्यमा तर्जनी अंगूठा नुक़्ता कूटस्थ स्मार्त कन्दरा ख़ाना ख़ानाबदोश कोष्ण उपभोग उपभोक्ता उत्पादन उत्पादक आखेटक नौगम्य अवस्थित और उपस्थित अभिज्ञ और अनभिज्ञ अफ़वाह और किंवदंती अधिकांश और अधिकतर अंतर्राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय अनुवाद अध्यास सहोदरा सहोदर दशलक्षण धर्म संयम जनश्रुति परास राजमहल सुदर्शन अनुष्ठान कठौती कठौता बारगीर बारगी बीजना जुगाड़ खरल नाल कश्कोल सदक़ा छिन्नक अरणी आप: वलय तरंग अवशेष साखी अभंग अबीर श्रृंग राका लोककथा अखाड़ा अंगहीन बावली खंडहर सफ़र सारिका अंतर्धान दैत्य विधि यम (संयम) निवेश नाम पुछत्तर बखार तत्थो-थंभो बेला गोरु आसरैत मुदा अलग्योझा द्विज अम्बु प्रव्रज्या ईहित ईहामृग ईहा ईहग ईसरी ईसर ईसन ईस ईष्म ईषु ईषिका ईषा ईषना ईषद ईषत्‌स्पृष्ट ईषत ईश्वरोपासना ईश्वरीय ईश्वरी ईश्वराधीन ईश्वरवादी ईश्वर-वाद ईश्वर-प्रणिधान ईशित्व ईशिता ईशा ईशता ईली ईलि ईल ईर्ष्यालु ईर्ष्या ईर्ष्यक ईर्ष्य ईर्षु ईर्षित ईर्षालु ईर्षा ईर्षणा ईरित ईरण ईरमद ईरखा ईर ईमानदारी ईमानदार ईमन-कल्यान ईमन ईप्सु ईप्सित ईप्सा ईडा त्रिगंभीर त्रिगंधक त्रिगंग त्रिखी त्रिखा त्रिख त्रिक्षुर त्रिक्षार त्रिकोण-मिति त्रिकोण-भवन त्रिकोण-फल त्रि-कूर्चक त्रिकूटा त्रिकूट गढ़ त्रिकुटी त्रिकुटा त्रिकुट त्रिकालदर्शी त्रिकालदर्शिता त्रिकाल-दर्शक त्रिकालज्ञता त्रिकालज्ञ त्रिकाल त्रिकार्षिक त्रिकाय त्रिका त्रिकांडीय ईदृश ईदी ईतर ईढ़ त्रिकांड ईड्य त्रिक-शूल ईडित त्रिकल ईडन ईठि त्रिकर्मा त्रिकर्मन त्रिकत्रय ईठना त्रिकटुक त्रिकटु त्रिकट ईजाद त्रिककुम ईजा त्रिककुद ईछा त्रि-कंट ज्ञानद ज्ञानचक्षु ज्ञानगोचर ज्ञानगम्य ज्ञान कृत ज्ञातृव्य ज्ञाति पुत्र ज्ञाति ज्ञाता ज्ञातव्य ज्ञात यौवना ज्ञात-नंदन ज्ञात ज्ञप्ति ज्ञापित ज्ञापन ज्ञप्त ज्ञपन ईछन ईखराज त्रिशांश त्रि ईख ईक्षित त्रिंशत्पत्र ईक्षा ईक्षिका त्रिशत ईक्षण त्रिशः ईक्षणिक ईक्षक ईकरांत त्राहि इंद्र सावर्णि इंद्र सभा इंद्र वारुणी इंद्र वधू इंद्र वंशा इंद्र यव इंद्र मंडल इंद्र नील इन्द्र ध्वज इंद्रधनुषी इंद्र जौ इंद्रजाली इंद्र जव इंद्रचाप इंद्र गोप ईकार इंद्र गिरि इंद्र कृष्ट ईढ इंद्रक ईंटा इंद्रियवाद ईंचा-तानी इंदिरालय इंदिरा-रमण इंदिरा ईंचना इंतहा इंतज़ार ईस्टर इंतज़ाम इंतक़ाल ईश मनोहरी इंतक़ाम इँटकोहरा ईश-गौड़ इँटाई इंगुर ईश-गिरी इंगुदी ईठ द्रव्य कफ़न अदृष्ट सदी ग्रंथ कालांतर दृश्य तटवर्ती गंतव्य सुपाच्य परिदृश्य उदगम ताल्लुक़ दार बेनामी सौदा अपवाह प्रायोपवेश अनुश्रुति अंग शब्द संदर्भ सूची अलंकरण भुव किंवदंती मधु वैकुण्ठ (बहुविकल्पी) अग्नि जिन (बहुविकल्पी) आसंदी मिथक आत्मा भक्त प्रदर्श प्रदर आस्तिक तोरण कणिक कणिका एषणा एला उपहसित उन्मत्त उन्मुख उद्रेक उदोत अजा उपशमन उपशम ईति अपोह अनूरु अनुयोग अनुयोज्य नेपथ्य नृमेध निर्दिष्ट निवृत्त निवृत्ति निर्वाप निर्वात निष्कण्टक विप्लाव निष्क विप्लवी विप्लव चिन्त्य आजीव आजीवक पारपत्र निक्षेपक निक्षेप धृष्टता धृष्ट धव अखिलेश वितर्कण वितर्क लत्ता वितत कुरंग कुंजर कलुष धात्री विद्या धात्रीफल धात्री नवमी धात्री कर्णी कपिशा कनखी कर्ष दृप्त अर्क शाम्य सुश्रव्य धृति सुश्रवा अयुत शिषी धृत सुष्ठु सुश्रव अपत्र संवृत रंजन रंजक यूथिका यूप युति यष्टि लुंचन लास्य सस्य समर्चन सहिक सुकृत ललाम बिंब बानक भास्वर भाव्य प्रणव आच्छादित आच्छादक आच्छन्न जन्मांध विवर्त विवर्ण हपना हप वाच्य वाक लव रोचना रोचन रेचन रेचक रुचिरा रुचिर मुकरी (पहेली) औदीच्य और्वशेय शाला और्व शारिका शारि शकुन अम्लान फुरहरी चार्वी अगह चकनाचूर शंकु शमन शरभ शार्दूल चोखा चित्रा ओखा ओख ऐन्द्र फुनगी अगम्य वाहिका वाहिक क्षतज क्षत क्षारण क्षार घालना घाल बिललाना बंधक झिलमिला झिलम क्षितिज यथार्थवाद ऊखा यथार्थ ऊख ऊगट खनक खन कनक लाघवी लाघविक लाघवकारी लाघव क्षिप्रहस्त छाक हवि हव्य कनिष्ठिका सुगत जनांत तुष हृति हृताधिकार दृष्टि दृष्टार्थ दृष्टांत दृष्टवाद प्रत्यक्षवाद प्रत्यगात्मा क्षिप्रकारी क्षिप्र हृत प्रत्यक्षर हृच्छूल खेह प्रत्यक्ष दृष्टवत मूलभूत दृष्टफल वायवी वायवीय कनिष्ठा वायव कनिष्ठ मौलिक दृष्ट दोष दृष्टकूट मूलिक दृष्ट विष्टि निदाघ हर्म्य अच्युत पुनीत तत्त्व मुकरी आनन्द यंत्र पद अंधता साधु यश संत दीक्षा विधु मुरमर्दन पुरुषोत्तम भव पीताम्बर हर माधव चतुर्भुज उग्र उपेन्द्र स्थाणु क्रतुध्वंसिन भर्ग नीललोहित त्रिलोचन विरूपाक्ष वामदेव (शिव) शितकिण्ठ (शिव) शितकिण्ठ गरुड़ध्वज गिरीश गोविन्द सुपर्ण श्रीकण्ठ कपर्दिन पिनाकी मृत्युंजय मृड गिरिश नागान्तक भूतेश शंकर शर्व नारायण महेश्वर (शिव) वैनतेय शूलिन पशुपति तार्क्ष्य ईश मुनि विकट मुनीन्द्र विघ्ननाशक सुमुख लोकजित गरुत्मत् मारजित भगवत तथागत धर्मराज सर्वज्ञ विनायक अगाध अर्य अर्ह अल्प इक्षु इच्छा आस्रव आस्य आहार्य आक्रन्द आकर्ष असूयक अक्षर ओज प्रकर्ष पन्थ प्रकृत एकार्थ उन्नम्र उज्जृम्भण ईशान उन्नत उज्जृम्भ जय्य जय नैरुज्य जल्प मन्द तेज नमस्कार नम्रता नम्र प्रभाव आर्जव प्रताप अक्रोपोलिस अंतश्चेतना अंत:करण अगोरा अतिनूतन युग अनागामी अनल अनग्रदंत अतिवृद्धि अधिहृषता (ऐलर्जी) अनुबंध अनुभव अनुभववाद अन्यथानुपपत्ति अन्यथासिद्धि अपील अभिप्रेरक अल्बम अराजकता आमीन आयाम इंजील इंटर लिंगुआ कोषाध्यक्ष दैनिक मासिक