गोपाल प्रसाद दुबे
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति

गोपाल प्रसाद दुबे (अंग्रेज़ी: Gopal Prasad Dubey, जन्म- 25 जून, 1957) सरायकेला छऊ नृत्य के अग्रणी नर्तक हैं। उनको 2005 में पद्म श्री सम्मान मिला था। छऊ के लिए पद्म सम्मान पाने वाले वह दूसरे शख्स थे। गोपाल प्रसाद दुबे ने सरायकेला स्थित राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र में 1974 से 1988 तक प्रशिक्षण दिया। अपने कॅरियर के शुरुआत में विजय प्रताप सिंहदेव के नेतृत्व में भारत के अलावा वह पूर्वी यूरोप, दक्षिणी अमेरिका व दक्षिण पूर्व एशिया में छऊ नृत्य प्रदर्शन कर चुके हैं।
- संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार व पद्म श्री से सम्मानित पंडित गोपाल प्रसाद दूबे का जन्म 25 जून, 1957 को सरायकेला में हुआ था।
- छोटी उम्र से ही उन्होंने राजकुमार एस.एन. सिंहदेव, गुरु केदार नाथ साहू, नट शेखर वन बिहारी पटनायक से छऊ नृत्य की शिक्षा ली।
- उन्होंने शेरॉन लॉयन से ओडिसी डांस की शिक्षा भी ग्रहण की।
- गुरु पंडित गोपाल प्रसाद दूबे इंडोनेशिया, केन्या, कनाडा, आहियो, टोक्यो, न्यूयार्क, वियतनाम समेत अन्य देशों में छऊ नृत्य कला का प्रदर्शन कर चुके हैं।
- वर्ष 2007 में झारखंड अवार्ड, वर्ष 2012 में पद्म श्री व वर्ष 2016 में संगीत नाटक अकादमी अवार्ड समेत विभिन्न मंचों पर कई महत्वपूर्ण पुरस्कारों से गोपाल प्रसाद दुबे को सम्मानित किया जा चुका है।
|
|
|
|
|