ध्यानचंद पुरस्कार
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति

ध्यानचंद पुरस्कार (अंग्रेज़ी: Dhyanchand Award) भारत सरकार द्वारा प्रदान किया जाता है। खेल-कूद के क्षेत्र में आजीवन दी गई सेवाओं तथा उपलब्धियों के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया जाता है। यह वर्ष 2002 में शुरू किया गया सर्वोच्च पुरस्कार है।
परिचय
- ध्यानचंद पुरस्कार महान भारतीय हॉकी खिलाड़ी ध्यानचंद के नाम पर है।
- यह पुरस्कार अपने शानदार खेल में खेल-कूद के क्षेत्र में योगदान करने और सक्रिय खेल जीवन से अवकाश प्राप्त करने के बाद भी खेल-कूद को बढ़ावा देने के लिए योगदान जारी रखने के लिए दिया जाता है।
- पुरस्कार प्राप्त करने वालों को एक प्रतिमा, प्रमाणपत्र, पारंपरिक पोशाक और पाँच लाख रुपये नकद दिये जाते हैं।
- हर साल ज़्यादा से ज़्यादा तीन खिलाड़ियों को इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है।
पुरस्कार प्राप्तकर्ता
क्र.स. | वर्ष | नाम | खेल क्षेत्र |
---|---|---|---|
1. | 2020 | जे रंजीथ कुमार | (पैराएथलेटिक्स) |
2. | 2020 | सत्यप्रकाश तिवारी | (पैरा बैडमिंटन) |
3. | 2020 | मंजीत सिंह | (रोइंग) |
4. | 2020 | स्वर्गीय श्री सचिन नाग | (तैराकी) |
5. | 2020 | नंदन पी बाल | (टेनिस) |
6. | 2020 | नेत्रपाल हुड्डा | (कुश्ती) |
7. | 2020 | लदीप सिंह भुल्लर | (एथलेटिक्स) |
8. | 2020 | जिंसी फिलिप्स | (एथलेटिक्स) |
9. | 2020 | प्रदीप श्रीकृष्ण गंधे | (बैडमिंटन) |
|
|
|
|
|