उपग्रह
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति

उपग्रह (अंग्रेज़ी: Satellite) किसी भी ग्रह के चारों ओर परिक्रमा करने वाले पिंड को कहते है।
- अन्तरिक्ष उड़ान[1] के संदर्भ में-
उपग्रह एक वस्तु[2] है, जिसे मानव प्रयास के द्वारा कक्षा[3] में स्थापित किया जाता है। इस तरह की वस्तुओं को प्राकृतिक उपग्रहों[4] जैसे चंद्रमा से अलग करने के लिए कभी-कभी कृत्रिम उपग्रह भी कहा जाता है।
- चंद्रमा पृथ्वी का प्राकृतिक उपग्रह है जबकि इंसेट-बी पृथ्वी का कृत्रिम उपग्रह है।
- उपग्रह की कक्षीय चाल कक्षीय त्रिज्या पर निर्भर करती है। पृथ्वी तल के अति निकट चक्कर लगाने वाले उपग्रह की कक्षीय चाल लगभग 7.9 या 8 कि.मी./से. होती है।
- पृथ्वी के अति निकट चक्कर लगाने वाले उपग्रह का परिक्रमण काल 84 मिनट होता है।
- भू-स्थायी उपग्रह पृथ्वी तल से लगभग 36000 कि.मी. की ऊँचाई पर रहकर पृथ्वी का परिक्रमण करता है। भू-स्थायी उपग्रह पृथ्वी के अक्ष के लम्बवत तल में पश्चिम से पूरब की ओर पृथ्वी की परिक्रमा करता है तथा इसका परिक्रमण काल पृथ्वी के परिक्रमण काल (24 घंटे) के बराबर होता है।[5]
- कृत्रिम उपग्रह के अन्दर प्रत्येक वस्तु भारहीनता की स्थिति में होती है।
|
|
|
|
|