प्रयोग:प्रिया
भारतीय भोजन
भारतीय भोजन स्वाद और सुगंध का मधुर संगम है। पूरन पूरी हो या दाल बाटी, तंदूरी रोटी हो या शाही पुलाव, पंजाबी भोजन हो या मारवाड़ी भोजन, ज़िक्र चाहे जिस किसी का भी हो रहा हो, केवल नाम सुनने से ही भूख जाग उठती है। भारत में पकवानों की विविधता भी बहुत अधिक है। राजस्थान में दाल-बाटी, कोलकाता में चावल-मछली, पंजाब में रोटी-साग, दक्षिण में इडली-डोसा। इतनी विविधता के बीच एकता का प्रमाण यह है कि आज दक्षिण भारत के लोग दाल-रोटी उसी शौक से खाते हैं, जितने शौक से उत्तर भारतीय इडली-डोसा खाते हैं। सचमुच भारत एक रंगबिरंगा गुलदस्ता है।
भारतीय संस्कृति में भोजन पकाने को पाक कला कहा गया है अर्थात् भोजन बनाना एक कला है। भारतीय भोजन तो विभिन्न प्रकार की पाक कलाओं का संगम ही है्। इसमें पंजाबी भोजन, मारवाड़ी भोजन, दक्षिण भारतीय भोजन, शाकाहारी भोजन, मांसाहारी भोजन आदि सभी सम्मिलित हैं। भारतीय भोजन की सबसे बड़ी विशेषता तो यह है कि आपको कई प्रकार के भोजन न भी मिले तो भी आपको आम का अचार या नीबू का अचार या फिर टमाटर की चटनी से भी भरपूर स्वाद प्राप्त होता है।
भारतीय भोजन के प्रकार
- शाकाहारी भोजन (निरामिष)- शाकाहारी भोजन वह भोजन है जिसमें मांस, मछली, और अंडे का प्रयोग नहीं होता है।
- मांसाहारी भोजन (सामिष)- मांसाहारी भोजन वह भोजन है जिसमें मांस, मछली, और अंडे का प्रयोग होता है।
क्रम | क्षेत्रीय भोजन | भोजन |
---|---|---|
1 | कश्मीर | यख़नी, कश्मीरी पुलाव, गुश्तावा |
2 | पंजाब और ब्रज | सरसों का साग, मक्के की रोटी, राजमा- चावल, तंदूरी मुर्ग़ा, दाल मखनी, छोले भटूरे |
3 | अवध | दम पुख्त, बिरयानी, काकोरी कबाब, शामी कबाब, मलाई गिलौरी |
4 | राजस्थान-गुजरात | दाल बाटी, चूरमा, पापड़ की सब्ज़ी, गट्टे की कढ़ी |
5 | गुजरात | ढोकला, खांडवी, लप्सी, बाफला, थेपला, पोहा |
6 | मराठी | वड़ा पाव, श्रीखंड, भेलपूरी, पूरन पोली |
7 | कोंकणी (गोआनी) | धनसाक, विंडालू |
8 | केरल | अप्पम, अवियल, फिश मोली, उपमा, उत्तपम |
9 | चेन्नई | इडली, सांभर, डोसा, मैसूर पाक |
10 | हैदराबाद | हैदराबादी बिरयानी, दाल गोश्त |
11 | पूर्वी भारत | भाप्पा इलिश, माछ झोल, रोशोगुल्ला, संदेश (मिठाई) |
12 | पूर्वोत्तर | मोमो, थुपका, फिश टेंगा |